पतरातू थाना क्षेत्र से चोरी हुई टाटा 709 टर्बो लोहरदगा से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के तलाटांड से 13 मई को चोरी हुई टाटा 709 टर्बो वाहन को पुलिस ने लोहरदगा से बरामद कर लिया है। मामले में लोहरदगा के ईदगाह मोहल्ला निवासी कासिम अंसारी (58) को गिरफ्तार किया गया है।एसडीपीओ पतरातू राघवेंद्र शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सौंदा ‘डी’ निवासी शुभम कुमार यादव का टर्बो ट्रक तालाटांड़ से चोरी हो गया था।
एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर 18 मई को लोहरदगा के किस्को मोड़ से चोरी की गाड़ी बरामद कर ली। पुलिस ने वाहन लेकर भाग रहे चालक कासिम अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर ट्रक बरामद हुआ। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
राघवेंद्र शर्मा
एसडीपीओ पतरातू

