Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित

    *एक होनहार बच्ची की प्रतिभा नहीं हो कुंद, इसके लिए करेंगे यथासंभव मदद : बाबूलाल मरांडी

    कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहेत प्रखंड की निवासी है।

    *इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवासी हेंब्रम ने कम संसाधन में देश स्तर पर झारखंड का परचम लहराया है। हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल जीता है। एक साधारण परिवार से आने वाली देवासी के पिता कृषक हैं। खेती बारी कर ये किसी प्रकार घर भी चलाते हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं। देवासी अपनी एक अन्य बहन के साथ जामताड़ा में 1000 रुपया किराया पर रुम लेकर पढ़ाई करते हुए शूटिंग की प्रैक्टिस करती है। साथ ही देवासी एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट टाइम जॉब करते हुए अपनी सफलता की कहानी गढ़ रही है।

    श्री मरांडी ने कहा कि हमें लगा कि इतना संघर्ष करके, आर्थिक तंगहाली के बावजूद एक बच्ची आगे बढ़ रही है तो समाज के जिम्मेवार नागरिक के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेवारी है। इस होनहार बच्ची की प्रतिभा कुंद नहीं हो, इसके लिए हमारे स्तर से जो भी मदद होगा, वह हम करेंगे। रायफल शूटिंग किट्स के लिए बच्ची को जितनी भी सामग्री की जरूरत है, उसे हम उपलब्ध कराएंगे। श्री मरांडी ने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार सरकार के स्तर से देवासी को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है।

    *मौके पर देवासी हेंब्रम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त और आधुनिक संसाधन उपलब्ध नहीं है। कम संसाधन में उन्होंने सभी के आशीर्वाद और अपने जज्बे से यह उपलब्धि हासिल की है। अगर बेहतर और पर्याप्त संसाधन मिले, तो भविष्य में होने वाले वर्ल्ड कप और ओलम्पिक में राज्य और देश के लिए वह और उसके जैसे अन्य शूटर काफी बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रौशन कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीसीएल का केंद्रीय अस्पताल ढ़ोरी लापरवाही और लचर इंतजाम ने ली मासूम की जान!
    Next Article भाजपा ने किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिया धरना

    Related Posts

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    August 27, 2026

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बहुमंजिला इमारत से गिरकर 22 वर्षीय युवती की मौत, सतबहिनी में सनसनी*

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.