Author: Nizam Khan

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त आलोक कुमार ने जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में 40 से अधिक फरियादियों ने आवास, भूमि विवाद, जन्म प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, केसीसी ऋण माफी, अवैध कब्जा, मुआवजा राशि, मनरेगा भुगतान, आंगनबाड़ी चयन अनियमितता समेत कई मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन करने और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। जनता दरबार में…

Read More

भाजपा ने किसानों से वादा खिलाफी के विरोध में बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के सामने दिया धरना भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रही है।बाघमारा प्रखंड कार्यालय के सामने भाजपा की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने का नेतृत्व बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया, जहां कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। धरना के दौरान विधायक शत्रुघ्न महतो ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय हेमंत सोरेन ने किसानों से 32 रुपये प्रति किलो अनाज खरीदने…

Read More

थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतने वाली जामताड़ा की होनहार और युवा शूटर को बाबूलाल मरांडी ने किया सम्मानित *एक होनहार बच्ची की प्रतिभा नहीं हो कुंद, इसके लिए करेंगे यथासंभव मदद : बाबूलाल मरांडी कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की युवा और होनहार शूटर देवासी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़कर सम्मानित किया। श्री मरांडी ने साथ ही शूटर को सहयोग राशि भी प्रदान की। देवासी जामताड़ा जिले के कुंडहेत प्रखंड की निवासी…

Read More

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न *प्रत्येक माह सभी प्रखंडों में जागरूकता कैंप का करें आयोजन*_ *बाल विवाह को रोकने के लिए चलाएं अभियान*_ आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आहुत की गई। बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति, जागरूकता कार्यक्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, पीएम केयर्स, बाल विवाह रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान सहित लापता…

Read More

जिले में 18-25 मई तक चलाया जाएगा जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान; उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर आहुत बैठक संपन्न अभियान को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा; विभिन्न बिंदुओं पर दिए गए अहम दिशा निर्देश आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में दिनांक 18 मई से 25 मई 2026 तक जन भागदारी – “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक आहुत की गई।…

Read More

जिला प्रशासन जामताड़ा के पहल पर हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में प्रशिक्षित एवं इंटर्नशिप हेतु चयनित युवाओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार से मिलकर जताया आभार उपायुक्त ने चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं; बोले उपायुक्त- खूब मेहनत करें, जिला एवं राज्य का नाम को आगे बढ़ाएं जिला प्रशासन जामताड़ा के पहल पर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट, देवघर से प्रशिक्षण उपरांत देश के विभिन्न शहरों के प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटलों में इंटर्नशिप हेतु चयनित युवाओं ने आज दिनांक 18.05.2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा…

Read More

आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने और रिक्त पद भरने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, रिक्त पदों, पोषण योजनाओं तथा विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सेविका एवं सहायिका के रिक्त पदों पर 15 से 20 दिनों के भीतर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाए। स्पष्ट किया गया कि परियोजना स्तर से नियमानुसार अनुशंसा होनी चाहिए तथा चयन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी बर्दाश्त…

Read More

30 मई तक पूरा होगा पेंशन लाभुकों का भौतिक सत्यापन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न केंद्र एवं राज्य संचालित पेंशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मईया सम्मान योजना सहित सभी पेंशन योजनाओं के लाभुकों का भौतिक सत्यापन आगामी 30 मई तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के दौरान मृत, अयोग्य एवं लापता पेंशनधारियों के विलोपन, डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जेनरेशन, आधार एवं मोबाइल गैप, आधार सीडिंग, बैंक खाते में त्रुटि के कारण फेल्ड पेमेंट तथा राष्ट्रीय परिवार हित लाभ योजना से संबंधित मामलों की विस्तार…

Read More

भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, एडवाइजरी जारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन ने बढ़ते तापमान और संभावित हीट वेव को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संस्थानों द्वारा मई और जून 2026 के दौरान अत्यधिक गर्मी एवं भीषण लू की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए सभी विभागों को आवश्यक तैयारी और बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी निर्देश में कहा गया है कि आमजन दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर…

Read More

फतेहपुर प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने शुक्रवार को कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई तथा संधारित पंजियों का अवलोकन किया गया। कई कर्मियों द्वारा उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए समय पर कार्यालय पहुंचने और नियमित उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में आपूर्ति, कल्याण, मनरेगा, सीडीपीओ, आधार सेवा…

Read More