Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति तथा विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों को बिना वजह कार्यालयों का चक्कर नहीं लगना चाहिए और सभी कर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई और दो दिनों के भीतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परिसर की स्वच्छता बनाए रखने, आगंतुकों के लिए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने तथा जर्जर भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

    इसके अलावा पेयजल, स्वच्छता और चापाकल मरम्मति कार्यों की समीक्षा करते हुए जल जांच किटों को जल्द जल सहियाओं के बीच वितरित करने का निर्देश दिया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंधित कर्मियों को कार्यशैली सुधारने की चेतावनी भी दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति समिति की बैठक में सौहार्द बनाए रखने की अपील
    Next Article महतोडीह मतदान केंद्र में मतदाता मैपिंग कार्य का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    लोकल ट्रेन में बवाल: मुंबई लोकल में मारपीट के आरोप में दो ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    नफरत और हिंसा की आग: शहर जलाने वालों को चेतावनी, हम सब जलेंगे

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    मुंबई सेंट्रल GRP ने लोकल ट्रेन में मारपीट करने वाले दो ट्रांसजेंडर को दबोचा

    आवाज बुलंद हो, व्यवस्था बाधित नहीं: लोकतंत्र में विरोध और कानून-व्यवस्था का संतुलन

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का संचालन शुरू, शून्य उत्सर्जन की दिशा में बड़ा कदम

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.