Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नारायणपुर जेएसएफसी गोदाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    नारायणपुर जेएसएफसी गोदाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नारायणपुर जेएसएफसी गोदाम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिले के नारायणपुर प्रखंड स्थित जेएसएफसी खाद्यान्न गोदाम का शुक्रवार को उपायुक्त आलोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में खाद्यान्न के रखरखाव, वितरण व्यवस्था और अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। उपायुक्त ने भंडार एवं वितरण पंजी, आगम-निर्गम रजिस्टर, डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था तथा गोदाम की साफ-सफाई की गहन समीक्षा की।

    निरीक्षण के क्रम में गोदाम में रखे खाद्यान्न की स्थिति और रखरखाव व्यवस्था पर अधिकारियों से जानकारी ली गई। उपायुक्त ने पंजियों के समुचित संधारण और वितरण प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। वहीं गोदाम में रखी चीनी को सेम और नमी से सुरक्षित रखने के लिए उसे दूसरे सुरक्षित स्थान पर रखने का निर्देश दिया गया।

    उन्होंने अधिकारियों को खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुरक्षित बनाए रखने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही साफ-सफाई और खाद्यान्न संरक्षण के मानकों का पालन करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

    इस मौके पर प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता नेहा कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईद उल अजहा को लेकर बागडेहरी थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
    Next Article पूर्व मंत्री श्रीकांत महतो से सोनारी गेस्ट हाउस में मिले सुकलाल पहाड़िया

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.