राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर स्थित सोनारी गेस्ट हाउस में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्रीकांत महतो से सुकलाल उर्फ दलमा टाइगर पहाड़िया ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान सुकलाल पहाड़िया ने श्रीकांत महतो का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास, आदिवासी समाज की समस्याओं तथा युवाओं के भविष्य को लेकर अपने विचार साझा किए। वहीं श्रीकांत महतो ने भी सामाजिक एकता एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही।
इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कहा कि दोनों नेताओं की यह मुलाकात क्षेत्रीय राजनीति और सामाजिक समन्वय के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

