Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    नव निर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों को जांचोपरांत लें हैंडओवर; केंद्र का संचालन शुरू कराने के निर्देश

    आज दिनांक 22.05.2026 को उप विकास आयुक्त, जामताड़ा श्री निरंजन कुमार की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में विभागीय निर्देश के आलोक में सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल जामताड़ा द्वारा निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन को आंगनबाड़ी सेविका/महिला पर्यवेक्षिका यथाशीघ्र जांचोपरांत हैंडओवर लेते हुए केंद्र का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा सेविका/सहायिका रिक्ति वाले केंद्रों में यथाशीघ्र आमसभा हेतु तिथि निर्धारित कर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त पोषण ट्रैकर ऐप पर पेयजल, शौचालय, बिजली कनेक्शन, पोषण वाटिका, बाला पेंटिंग एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध अन्य मूलभूत सुविधाओं की एंट्री शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिन आंगनबाड़ी केदो में बिजली का कनेक्शन नहीं लग पाया है उन आंगनबाड़ी केंद्र में बिजली कनेक्शन लगाने हेतु सेविका के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करा कर रेफरेंस नंबर के साथ सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि यथाशीघ्र उन केंद्रों में बिजली कनेक्शन लगवाया जा सके। वहीं 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण हेतु डीपीओ यूआईडीआईए एवं वरिष्ठ प्रबंधक, पोस्ट पेमेंट्स बैंक से संपर्क करते हुए यथाशीघ्र कैंप की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया गया। पोषण ट्रैकर ऐप पर अपार आईडी क्रिएशन हेतु छूटे हुए लाभार्थियों का यथाशीघ्र अपार आईडी क्रिएट करने का निर्देश दिया गया।

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभुकों के आवेदनों को सेविकाओं के माध्यम से पोर्टल पर यथाशीघ्र एंट्री करने एवं प्रगति में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही विभिन्न लॉगिन में अप्रूवल हेतु लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र जांचोपरांत स्वीकृत करते हुए आगे फॉरवर्ड करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने माह अप्रैल में 25 दिन से कम आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन पोषण ट्रैक्टर ऐप में करने वाली सेविकाओं को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उप विकास आयुक्त द्वारा किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई एवं जिन आंगनबाड़ी केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है उन आंगनबाड़ी केंद्रों को यथाशीघ्र दूसरे किराए के भवन में संचालित करने का निर्देश दिया गया। वहीं पीएम जनमन के तहत संचालित पीवीटीजी वाले आंगनबाड़ी केंद्रों में सेविका एवं सहायिका का चयन हेतु आमसभा तिथि निर्धारित करने एवं भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मनरेगा अभिसरण अंतर्गत किराए एवं जर्जर भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के स्थान पर नए आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण हेतु भूमि चिन्हित कर भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ एवं अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    *===================*
    *”शादी से दहेज हटाएं, बहु नहीं बेटी घर लाएं।”*
    *===================*
    🔹🔹🔹🔹🔹🔹🔹
    *टीम पीआरडी जामताड़ा*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में शनिवार को चलेगा विशेष जांच अभियान
    Next Article कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद

    Related Posts

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    May 22, 2026

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    May 22, 2026

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    25 मई को दामोदर महोत्सव, राज्यपाल पहुंचेंगे दामोदर के उद्गम स्थल पर विधायक सरयू राय करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

    भारतीय कला परम्पराएं जीवंत सांस्कृतिक धरोहर : डॉ. सच्चिदानंद जोशी

    राजीव गांधी के 36वें शहादत दिवस पर साकची में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

    चमकता आईना के प्रकाशक विनय शुक्ला की माता का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा

    भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी न्यायालयों और बार भवन में पेयजल और स्वास्थ्य चिकित्सा की व्यवस्था जरूरी: राजेश शुक्ल 

    कदमा में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ आरोपी गिरफ्तार, 35 हजार से अधिक नकद बरामद

    उप विकास आयुक्त, जामताड़ा निरंजन कुमार की अध्यक्षता में आज उप विकास आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    जामताड़ा में शनिवार को चलेगा विशेष जांच अभियान

    जामताड़ा में कल प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची

    दिल्ली की गर्जाना रैली में शामिल होने जमशेदपुर से रवाना हुए 700 से अधिक आदिवासी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.