Author: Nizam Khan

जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के सेवा संपुष्टि, एसीपी एवं एमएसीपी से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पंचायत सचिवों की सेवा से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन…

Read More

ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय केंद्रीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की निगरानी, यातायात, पार्किंग, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं समेत विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रशासन द्वारा ईदगाहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, दंडाधिकारियों व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा ड्रोन व वीडियोग्राफी से निगरानी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अधिकारियों ने…

Read More

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : नाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर सोमवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी, संशोधन प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान बूथ लेवल एजेंट-2 (बीएलए-2) की नियुक्ति एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से…

Read More

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रशिक्षण एवं ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभाग द्वारा नामित मास्टर ट्रेनरों ने योजना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। साथ ही नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं का ओरियंटेशन भी कराया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित…

Read More

जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने का निर्देश दिया गया। बैठक में पेयजल समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने, आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान में तेजी लाने और भू-अर्जन से जुड़े मामलों में रैयतों को शीघ्र मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने पर जोर…

Read More

जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत चल रहे मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने की। बैठक में जिले के सभी आठ चार्ज क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान क्षेत्रवार प्रगति, गणना कार्य में आ रही व्यावहारिक समस्याओं तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित…

Read More

जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में रविवार को जेएसएलपीएस के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी), सक्रिय एवं निष्क्रिय समूहों, बैंक लिंकेज, महिला किसान आच्छादन, कृषि सखी, मिलेट्स कवरेज, महिला लखपति किसान योजना समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि विभिन्न विभागों के समन्वय से स्वास्थ्य, पोषण और स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। उपायुक्त ने…

Read More

जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर भीषण गर्मी को देखते हुए कुंडहित थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों के लिए ठंडा पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई है। थाना परिसर में निरोग देशी फ्रीज मिट्टी के घड़े में स्वच्छ पेयजल की सुविधा शुरू होने से आम लोगों को काफी राहत मिल रही है। थाना आने वाले फरियादी, राहगीर एवं अन्य आगंतुक अब गर्मी में आसानी से ठंडा पानी पी सकेंगे। इस संबंध में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार…

Read More

पुलिस अधीक्षक ने किया नारायणपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: पूर्व निर्धारित वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत पुलिस अधीक्षक शम्भु कुमार सिंह ने नारायणपुर थाना का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, संधारित अभिलेखों, पंजियों एवं विभिन्न कांडों से संबंधित संचिकाओं की गहन जांच की गई। साथ ही थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबित वारंट और कुर्की-जब्ती मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा आदतन अपराधियों…

Read More

सोशल मीडिया पर पेयजल शिकायत पर प्रशासन सक्रिय, डुमरिया गांव का हुआ निरीक्षण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड के डुमरिया गांव में पेयजल समस्या संबंधी शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीएचईडी टीम को स्थल निरीक्षण के निर्देश दिए। जांच के दौरान गांव में तीन चापाकल और एक जलमीनार सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि शिकायतकर्ता के घर से सक्रिय चापाकल की दूरी लगभग 400 मीटर है। वहीं गांव के कुछ हिस्सों में ड्राई जोन की स्थिति के कारण दो चापाकलों में तकनीकी समस्या सामने आई है। निरीक्षण के बाद…

Read More