Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : एसजीएसवाई प्रशिक्षण भवन सभागार में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत प्रशिक्षण एवं ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिले में कार्यरत महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभाग द्वारा नामित मास्टर ट्रेनरों ने योजना से संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण दिया। साथ ही नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं का ओरियंटेशन भी कराया गया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने महिला पर्यवेक्षिकाओं को उनके कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें महिला पर्यवेक्षिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन भी नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को वितरित किए गए तथा उनके सदुपयोग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिकाएं एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा
    Next Article यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    May 25, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न

    ईद-उल-जुहा को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न

    मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

    यूसील कॉलोनी में गिरा क्वार्टर का छज्जा, बाल-बाल बचे कर्मी,जर्जर क्वार्टरों से दहशत में कर्मचारी, संपदा विभाग पर लापरवाही का आरोप

    प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा

    जनगणना 2027 को लेकर समीक्षा बैठक, कार्य में पारदर्शिता पर जोर

    जेएसएलपीएस योजनाओं की समीक्षा, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर

    बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

    जादूगोड़ा का नरवा पुलिया बन रहा ‘सुसाइड प्वाइंट’, आत्महत्याओं पर रोक के लिए जाली लगाने की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.