जामताड़ा में कल प्रकाशित होगी अनमैप्ड मतदाताओं की सूची राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 23 मई 2026 को अनमैप्ड मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा मतदाता सूची के मैपिंग कार्य में तेजी लाने और उसे अद्यतन करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं का पिछले गहन पुनरीक्षण में प्रकाशित मतदाता सूची से मिलान और मैपिंग का कार्य जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चल रहा है। मतदाताओं…
Author: Nizam Khan
जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में बच्चों के आधार पंजीकरण पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आधार पंजीकरण केंद्रों, आधार अपडेशन, आयुष्मान कार्ड तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने 0-5 आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बच्चों का समय पर आधार नहीं बनने से उन्हें सरकारी योजनाओं…
जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक में डिजिटल सेवाओं को सुदृढ़ करने पर जोर राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी (DeGS) की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईआरएडी, कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, यूआईडीएआई, डिजिटल पंचायत, संचार मीनार तथा जनगणना 2027 सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिले के प्रज्ञा केंद्रों की स्थिति की जानकारी लेते हुए बताया गया कि कुल 1757 प्रज्ञा केंद्रों में 1227 सक्रिय हैं, जबकि 530 केंद्र निष्क्रिय हैं। उन्होंने निष्क्रिय केंद्रों को जल्द सक्रिय करने का निर्देश…
तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने का निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में तकनीकी विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, पथ निर्माण, लघु सिंचाई, भवन प्रमंडल, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग तथा जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागों की योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात से पहले चेकडैम, पुल एवं पुलिया निर्माण कार्य हर हाल में पूरा कर लिया…
नाला विधानसभा क्षेत्र की बेटी देवासी हेंब्रम को विधानसभाध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने किया सम्मानित राष्ट्र संवाद सं रांची: नाला क्षेत्र अंतर्गत कुंडहित प्रखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने विधानसभा परिसर में उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि देवासी हेंब्रम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत के दम पर राइफल शूटिंग के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उनकी सफलता…
जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : नगर भवन दुलाडीह में बुधवार को जिला कृषि कार्यालय एवं आत्मा, जामताड़ा के सौजन्य से जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कर्मशाला में किसानों को सुखाड़ की स्थिति से निपटने, मानसून में देरी होने पर वैकल्पिक फसलों के चयन, ड्रिप सिंचाई के सही उपयोग तथा कीट एवं रोग से फसलों की सुरक्षा के संबंध में विस्तृत…
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची 2026 एवं वर्ष 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग, अनमैप्ड वोटर्स, नोशनल हाउस नंबरिंग, एएसडीडी (एब्सेंट/शिफ्ट/डेथ/डुप्लीकेट) फाइनलाइजेशन, बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर कार्यक्रम को…
राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में विभागवार राजस्व संग्रहण को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उत्पाद, मापतौल, खनन, परिवहन, निबंधन, मत्स्य एवं भू-राजस्व समेत विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। जिन विभागों की वसूली लक्ष्य के अनुरूप नहीं पाई गई, उन्हें राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में दाखिल-खारिज, ई-कोर्ट मामलों,…
जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान आपदा पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आपदा प्रभावित परिवारों को पहले से ही जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि अनुग्रह राशि भुगतान में देरी न हो और पीड़ितों को कार्यालयों का चक्कर न…
निबंधन कार्यालय की समीक्षा बैठक में राजस्व व लंबित मामलों पर चर्चा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जिला अवर निबंधक कार्यालय के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व संग्रहण, वार्षिक लक्ष्य, लंबित मामलों एवं निबंधन कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान कार्यालय में कार्यरत एवं रिक्त पदों, न्यायालयों में लंबित मामलों, निबंधित दस्तावेजों, फ्लैट निबंधन, सेवा शुल्क, दस्तावेजों की स्कैनिंग, विवाह निबंधन तथा कार्यालय की वर्तमान व्यवस्था पर चर्चा हुई। साथ ही सर्किल रेट, ऑडिट एवं अन्य निबंधन संबंधी कार्यों की भी जानकारी ली गई। समीक्षा…
