Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से संबंधित मामलों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक के दौरान आपदा पीड़ित परिवारों को अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आपदा प्रभावित परिवारों को पहले से ही जरूरी दस्तावेजों की स्पष्ट जानकारी दी जाए, ताकि अनुग्रह राशि भुगतान में देरी न हो और पीड़ितों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

    समीक्षा के क्रम में समिति के समक्ष कुल 17 प्राकृतिक आपदा से जुड़े मामले प्रस्तुत किए गए। इनमें पानी में डूबने का एक मामला, वज्रपात से व्यक्ति की मृत्यु के तीन मामले, वज्रपात से पशु क्षति का एक मामला, सर्पदंश का एक मामला तथा अतिवृष्टि से मकान क्षति के नौ मामले शामिल थे। समिति ने सभी मामलों की नियमानुसार समीक्षा कर समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

    बैठक में आपदा प्रबंधन कोषांग के कार्यों, आवंटन एवं अन्य प्रशासनिक विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष दीपिका बेसरा, उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का बिगुल, पिंटू चकिया पर कार्रवाई और अवैध वसूली बंद करने की मांग
    Next Article राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    November 11, 2026

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.