राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। मातृशक्ति ने खाली मटका फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला दंडाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 35 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, राशन कार्ड, आवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन, भू-अर्जन, सड़क अवरोधक, कन्यादान योजना और पेंशन भुगतान से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन…
पीडीएस डीलर की आत्महत्या पर जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की जामताड़ा शाखा ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कंबाइंड बिल्डिंग शिशु बागान में बैठक आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद के नेतृत्व में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जमशेदपुर के घाटशिला अंतर्गत बनवारी गांव के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। बताया गया कि 6 मई को उन्होंने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। संघ का आरोप है कि पिछले नौ महीनों से विभाग द्वारा कमीशन…
जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमिटी के नए सदस्यों का प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिला कमिटी की घोषणा के बाद यह पहली बैठक थी, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही जल समस्या को लेकर 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन एवं…
मेंटेनेंस कार्य को लेकर तीन फीडरों में पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बामनडीहा पीएसएस में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार, 12 मई को बागडेहरी, पलन और मोहनाबाक फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम ने दी। उन्होंने बताया कि बामनडीहा पावर सब स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली…
सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सदर अस्पताल जामताड़ा में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में नई लैब सुविधा का भी उद्घाटन किया गया, जिससे जिलेवासियों को जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत बनाने की दिशा…
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थिति सुधारने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू बैठक आयोजित हुई। बैठक उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर बुलाई गई, जिसमें विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति समेत विभिन्न शैक्षणिक मानकों की समीक्षा की गई। बैठक में ई-विद्यावाहिनी एप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति…
पीएम पोषण योजना की समीक्षा बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, छात्र आच्छादन, भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में नियमित निगरानी की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अप्रैल माह में छात्रों के अपेक्षाकृत कम आच्छादन पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रॉपआउट रोकने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में…
जामताड़ा : कुंडहित की दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय एयरगन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड के ताराबाद की सुधीर हेंब्रम की बेटी दिवाषी हेंब्रम ने थाईलैंड में 4 से 7 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के अंडर-20 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से जामताड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची दिवाषी का खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। फूल-माला, ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ ‘भारत माता की…
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश राष्ट्र संवाद सं रांची : बिरसा मुंडा स्मृति पार्क मैदान में बंगाली युवा मंच चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविन्द्रनाथ महतो ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ ठाकुर केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति,…
