Author: Nizam Khan

जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बुधवार को श्रम, उद्योग, नियोजन, कौशल विकास एवं आईटीआई विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लाभुकों तक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में श्रम विभाग के तहत संगठित एवं असंगठित मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मेधावी छात्रवृत्ति, मातृत्व सहायता, अंत्येष्टि सहायता, मृत्यु-दुर्घटना सहायता और…

Read More

जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान जिले में बैंकिंग सेवाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सीडी रेश्यो, वार्षिक ऋण योजना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में केसीसी ऋण वितरण में कई बैंकों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई गई। बताया गया कि जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक मात्र 214 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कई बैंकों का स्वीकृति प्रदर्शन शून्य रहा।…

Read More

जामताड़ा में पर्यटन, खेल और जिला योजना कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन, खेल तथा जिला योजना कार्यालय से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के अधिसूचित पर्यटक स्थलों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अद्यतन प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल नौ अधिसूचित पर्यटक स्थल हैं। इनमें लादना डैम और पर्वत…

Read More

राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : बिजली और पानी की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर जिलाध्यक्ष सुमित शरण के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं शामिल हुईं। मातृशक्ति ने खाली मटका फोड़कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन में धनबाद विधायक राज सिन्हा और प्रदेश मंत्री सरोज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में विफल रहने का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा…

Read More

जामताड़ा में जनता दरबार, 35 से अधिक फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला दंडाधिकारी कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे 35 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका चयन, राशन कार्ड, आवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह निबंधन, भू-अर्जन, सड़क अवरोधक, कन्यादान योजना और पेंशन भुगतान से जुड़े मामले प्रमुख रहे। जनता दरबार के दौरान कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादन…

Read More

पीडीएस डीलर की आत्महत्या पर जामताड़ा डीलर्स एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन की जामताड़ा शाखा ने निर्धारित कार्यक्रम के तहत कंबाइंड बिल्डिंग शिशु बागान में बैठक आयोजित कर प्रदेश अध्यक्ष मोहन प्रसाद के नेतृत्व में उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन ने जमशेदपुर के घाटशिला अंतर्गत बनवारी गांव के पीडीएस डीलर मृणाल कांति रजक की आत्महत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया। बताया गया कि 6 मई को उन्होंने आर्थिक तंगी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी। संघ का आरोप है कि पिछले नौ महीनों से विभाग द्वारा कमीशन…

Read More

जामताड़ा भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक बैठक, नए सदस्यों का सम्मान राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में मासिक संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमिटी के नए सदस्यों का प्रदेश मंत्री शालिनी बैसखियार ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि जिला कमिटी की घोषणा के बाद यह पहली बैठक थी, जिसमें संगठन को और मजबूत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही जल समस्या को लेकर 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित प्रदर्शन एवं…

Read More

मेंटेनेंस कार्य को लेकर तीन फीडरों में पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: बामनडीहा पीएसएस में निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार, 12 मई को बागडेहरी, पलन और मोहनाबाक फीडर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद रफीक आलम ने दी। उन्होंने बताया कि बामनडीहा पावर सब स्टेशन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है, ताकि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। मेंटेनेंस कार्य के दौरान संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। बिजली…

Read More

सदर अस्पताल में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, नई लैब सुविधा शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: सदर अस्पताल जामताड़ा में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति और मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, उपायुक्त आलोक कुमार और अन्य अधिकारियों ने किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल में नई लैब सुविधा का भी उद्घाटन किया गया, जिससे जिलेवासियों को जांच की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार मजबूत बनाने की दिशा…

Read More

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उपस्थिति सुधारने के निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय में सोमवार को उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन परफॉर्मेंस रिव्यू बैठक आयोजित हुई। बैठक उपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर बुलाई गई, जिसमें विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति समेत विभिन्न शैक्षणिक मानकों की समीक्षा की गई। बैठक में ई-विद्यावाहिनी एप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति…

Read More