Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: बुधवार को श्रम, उद्योग, नियोजन, कौशल विकास एवं आईटीआई विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लाभुकों तक योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में श्रम विभाग के तहत संगठित एवं असंगठित मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों के निबंधन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। मेधावी छात्रवृत्ति, मातृत्व सहायता, अंत्येष्टि सहायता, मृत्यु-दुर्घटना सहायता और निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट जैसी योजनाओं से अधिकाधिक श्रमिकों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

    उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लक्ष्य के मुकाबले प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    आईटीआई विभाग की समीक्षा में जामताड़ा के दोनों आईटीआई संस्थानों में नामांकन, प्रशिक्षण व्यवस्था, हॉस्टल और प्लेसमेंट की स्थिति पर चर्चा हुई। बताया गया कि जामताड़ा आईटीआई में 168 सीटों के विरुद्ध 161 छात्रों का नामांकन है, जबकि पासआउट छात्रों में लगभग 80 प्रतिशत का विभिन्न शहरों में रोजगार सुनिश्चित किया जा रहा है।

    बैठक में आईटीआई हॉस्टल निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने और प्रशिक्षण सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा
    Next Article पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को झारखंड विधानसभा में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

    Related Posts

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    June 27, 2026

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    June 27, 2026

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    June 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पोटका में विकराल रूप लेता जा रहा है ब्रेन मलेरिया, प्रदेश से लेकर जिला की टीम पहुंची

    आदित्यपुर जलापूर्ति योजना: 8 साल बाद भी अधूरी, 15 जुलाई तक पानी नहीं तो जन आंदोलन: पुरेन्द्र

    पोटका में विभिन्न गांव में फैला ब्रेन मलेरिया, पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती छात्र _ छात्राओं से मिलने पहुंची समाजसेविका दुखनी सोरेन 

    आपके प्रेस विज्ञप्ति के आधार पर एक प्रकाशन योग्य, आकर्षक और प्रोफेशनल हिंदी समाचार

    राष्ट्रीय राजमार्ग-520 भद्राशाही निकट डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, पुलिया मे गिरने से बाल-बाल बचा 

    दो साल बाद बहरागोड़ा में फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 28 से 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

    जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 29 जून से, चांडिल में भक्ति और उत्साह का माहौल

    बोलानी मे शांतिपूर्ण माहौल मे निकाला गया मूहर्रम का जूलस।युवाओं ने दिखाई हैरतअंगेज कारनामे

    एडीएलएस सनशाइन स्कूल में सीआईएससीई जोनल कराटे चयन ट्रायल्स का आयोजन, 23 स्कूलों के 196 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की सुरक्षा, उत्पादन वृद्धि एवं तकनीकी नवाचार पर दिया विशेष बल 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.