Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आलोक कुमार ने की। इस दौरान जिले में बैंकिंग सेवाओं, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), सीडी रेश्यो, वार्षिक ऋण योजना और विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

    बैठक में केसीसी ऋण वितरण में कई बैंकों के खराब प्रदर्शन पर नाराजगी जताई गई। बताया गया कि जिले में चल रहे विशेष अभियान के तहत अब तक मात्र 214 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि कई बैंकों का स्वीकृति प्रदर्शन शून्य रहा। उपायुक्त ने एक माह के भीतर सुधार लाने का निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि खराब प्रदर्शन करने वाले बैंकों से सरकारी खाते हटाए जा सकते हैं।

    सीडी रेश्यो की समीक्षा में भी कई बैंकों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं पाया गया। अधिकारियों ने बताया कि जमा राशि बढ़ने के बावजूद ऋण वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं हो रही है। इस पर सभी बैंकों को ऋण वितरण बढ़ाने और शिक्षा व सरकारी प्रायोजित योजनाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

    बैठक में अनबैंक्ड क्षेत्रों में बैंक शाखाएं और एटीएम बढ़ाने, लंबित नीलाम पत्र वादों के शीघ्र निष्पादन तथा डिजिटल बैंकिंग जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बैंकर्स को आम लोगों को बेहतर सेवा देने और अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की हिदायत दी गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में पर्यटन, खेल और जिला योजना कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश
    Next Article जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    Related Posts

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    May 13, 2026

    जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    May 13, 2026

    आनंद मार्ग महिला विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड की बदलती जनसांख्यिकी पर बोले चंपाई सोरेन, सरकार पर साधा निशाना

    जनगणना 2027 की स्व-गणना प्रक्रिया में भाग लेने की चैम्बर ने की अपील

    आनंद मार्ग महिला विभाग का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 

    झारखंड भाजपा में कौन बनेगा “शुभेंदु अधिकारी”?

    विक्रम शर्मा हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 1 लाख का इनामी यशराज सहारनपुर से गिरफ्तार

    झारखंड राज्य निर्माण की भावना से समझौता बर्दाश्त नहीं : अर्जुन मुंडा

    शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर सीट से रहेंगे विधायक, नंदीग्राम सीट छोड़ने का ऐलान

    जामताड़ा में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

    कुंडहित में केसीसी कैंप आयोजित, 191 किसानों ने किया आवेदन

    पूर्व विधायक माधव लाल सिंह को झारखंड विधानसभा में दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.