ऑनलाइन स्व-गणना अभियान में भागीदारी से मजबूत होगा विकास का आधार:विधानसभाध्यक्ष राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: देशभर में जनगणना अभियान के तहत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया शुरू की गई है। जनगणना को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के उद्देश्य से ‘ऑनलाइन स्व-गणना’ (सेल्फ एन्यूमरेशन) पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस नई व्यवस्था से नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल और प्रभावी बनेगी। जनगणना किसी भी राज्य और देश के विकास की आधारशिला मानी जाती है। इससे प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण करती…
Author: Nizam Khan
जनगणना-2027: जामताड़ा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत, 15 मई तक भरें ऑनलाइन फॉर्म राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना के लिए स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने आवासीय कार्यालय में स्वयं स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सभी नागरिक इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़े योजनाओं के निर्माण और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्व-गणना…
कुंडहित में संतुलित उर्वरक एवं केसीसी जागरूकता अभियान आयोजित राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड के कृषि तकनीकी सूचना केंद्र के तत्वावधान में गयपथर पंचायत के ग्राम नमूनमंधारा में किसानों के बीच संतुलित उर्वरक उपयोग एवं किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से संबंधित जागरूकता अभियान सह गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें अधिकाधिक लाभ पहुंचाना था। गोष्ठी में बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, बीएओ मनोरंजन मिर्धा, एटीएम अमीर हेंब्रम सहित अन्य कृषि कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को संतुलित उर्वरक के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा बेहतर…
मनरेगा एवं आवास योजनाओं की समीक्षा, लंबित योजनाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन की ओर से मनरेगा एवं आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने तथा मानवदिवस सृजन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान सभी पंचायतों के प्रत्येक गांव में लक्ष्य के अनुरूप कार्य संचालित करने, एससी/एसटी मजदूरों की भागीदारी बढ़ाने तथा महिला मानवदिवस सृजन को 55 प्रतिशत तक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रखंडवार समीक्षा में नाला…
जनगणना 2027 : 1 मई से शुरू होगी स्व-गणना, 15 मई तक भर सकेंगे विवरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया, स्व-गणना व्यवस्था और जिले की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जनगणना 2027 दो चरणों में होगी। प्रथम चरण में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। इसके तहत 1 मई से 15 मई 2026 तक आम नागरिक स्व-गणना…
नाला में आदिवासी संस्कृति संरक्षण हेतु पारंपरिक वाद्ययंत्रों का वितरण राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: नाला प्रखंड परिसर में आईटीडीए/कल्याण विभाग की ओर से प्रखंड के सभी पंचायतों के आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्रों तथा धुमकुड़िया भवनों के लिए पारंपरिक वाद्ययंत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, उपायुक्त आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक शम्भू कुमार सिंह और परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज सहित अन्य अतिथियों ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। धुमकुड़िया भवनों में…
कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कोषागार से विपत्रों की निकासी में आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करना तथा वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाना था। बैठक में हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न कोषागारों में वेतन मद में अवैध निकासी के मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारी विवरण में छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकासी और राशि…
मंडल कारा व कल्याण योजनाओं की समीक्षा, पीवीटीजी सर्वे में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को मंडल कारा एवं आईटीडीए अंतर्गत संचालित योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कारा सुरक्षा, बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान मंडल कारा में कार्यरत एवं रिक्त पदों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं, मुलाकाती व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, जैमर, ड्रैगन लाइट, वॉकी-टॉकी, सायरन और इलेक्ट्रिक फेंसिंग जैसे…
भू-अर्जन कार्यों की समीक्षा, मुआवजा भुगतान में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को भू-अर्जन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पथ परियोजनाओं की प्रगति, रैयतों को मुआवजा भुगतान, वाउचर संग्रहण तथा तकनीकी अड़चनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान रूपनारायणपुर से पोखरिया मोड़ तक सड़क निर्माण, एनएच से जुड़ी पथ योजनाओं तथा गोलपहाड़ी ओवरब्रिज परियोजना की प्रगति पर चर्चा हुई। कई परियोजनाओं में एफआरए अप्रूवल, फॉरेस्ट क्लियरेंस, जीएम लैंड और अन्य तकनीकी बाधाओं के कारण कार्य प्रभावित…
कस्तूरबा गांधी एवं बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा, गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया, सीट निर्धारण और विभागीय नियमावली के अनुपालन की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नामांकन प्रक्रिया विभागीय गाइडलाइन के अनुरूप ही पूरी की जाए। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या गड़बड़ी…
