पीएम पोषण योजना की समीक्षा बैठक, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन सुनिश्चित करने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला समाहरणालय में सोमवार को उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, छात्र आच्छादन, भोजन की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में नियमित निगरानी की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अप्रैल माह में छात्रों के अपेक्षाकृत कम आच्छादन पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और ड्रॉपआउट रोकने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में…
Author: Nizam Khan
जामताड़ा : कुंडहित की दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय एयरगन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक निजाम खान।राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड के ताराबाद की सुधीर हेंब्रम की बेटी दिवाषी हेंब्रम ने थाईलैंड में 4 से 7 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के अंडर-20 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से जामताड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची दिवाषी का खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। फूल-माला, ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ ‘भारत माता की…
रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती पर सांस्कृतिक चेतना का संदेश राष्ट्र संवाद सं रांची : बिरसा मुंडा स्मृति पार्क मैदान में बंगाली युवा मंच चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन कवि गुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की जयंती के अवसर पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर रविन्द्रनाथ महतो ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रवीन्द्रनाथ ठाकुर केवल एक महान कवि ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति,…
राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में शनिवार को विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्रधानाध्यापक नित्यानंद माजी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और टैगोर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ रवींद्रनाथ टैगोर के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने टैगोर के…
उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में शनिवार को विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्य,…
जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिले की रेल सुविधाओं में सुधार को लेकर उठाई गई मांगों पर सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। जामताड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण द्वारा रेल मंत्रालय को भेजे गए अनुरोध पर रेल राज्य मंत्री कार्यालय ने आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित निदेशालय को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया है। इसकी जानकारी स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्राप्त पत्र से मिली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जामताड़ा रेलवे स्टेशन मुख्य लाइन पर स्थित होने के बावजूद यहां सीमित ट्रेनों के ठहराव और लोकल ट्रेनों की कमी…
बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन ने शनिवार को करमाटांड़ स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के क्लासरूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, लैब, मेस, किचन, स्टोर रूम, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों…
फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के क्रम में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धतुला, आंगनवाड़ी केंद्र धतुला तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर का निरीक्षण किया गया। यहां बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश…
एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान करमाटांड़ स्थित एफसीआई गोदाम और आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जसाईडीह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। एफसीआई गोदाम निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न भंडारण, रखरखाव और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्टॉक एवं वितरण पंजी अद्यतन नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मियों को तत्काल अभिलेख अपडेट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी…
करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: जिला प्रशासन ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय करमाटांड़ का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, योजनाओं की प्रगति और जनसुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति जांची गई तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचें और आमजनों को अनावश्यक रूप से परेशान…
