Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला प्रशासन के निर्देश पर शनिवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा विकास योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, मूलभूत सुविधाओं और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    भ्रमण के क्रम में उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय धतुला, आंगनवाड़ी केंद्र धतुला तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय बिंदापाथर का निरीक्षण किया गया। यहां बच्चों एवं शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल का जायजा लिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए।

    आंगनवाड़ी केंद्र धतुला में सहायिका के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताई गई और संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। स्पष्ट किया गया कि कर्तव्य निर्वहन में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

    इसके अलावा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास सहित अन्य आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने और लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश
    Next Article बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    Related Posts

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    October 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    October 31, 2026

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.