
भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को रसोई महल में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कलाकारों ने उनके सम्मान में विदाई गीत प्रस्तुत किए तो सभागार भावुक हो उठा। सैकड़ों शिक्षकों ने माला, अंगवस्त्र और उपहार भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।
समारोह की अध्यक्षता डॉ सच्चिदानंद पाठक ने की। अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा कहा कि राम उदय महतो कुशल अधिकारी के साथ शिक्षकों के अभिभावक भी रहे। डीईओ मनोज कुमार ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया, जबकि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन मोहम्मद मजहर हुसैन ने कहा कि एक अच्छे अधिकारी विभागीय सेवा से मुक्त हो रहे हैं। बीडीओ रजनीश कुमार ने कहा की
तीन साल से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने बीआरसी भवन को आदर्श भवन के रूप में सुसज्जित कराया।
विदाई के समय राम उदय महतो भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि तेघड़ा में बिताया अंतिम दिन हमेशा स्मरणीय रहेगा। समारोह मैं बरौनी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार, बीपीआरओ संगीता कुमारी, प्रधानाध्यापक विजय कुमार, संजय कुमार, आशुतोष मिश्रा, प्रज्ञा, कृष्णदेव पंडित, सुबोध कुमार,एवं अभिभावक नवीन कुमार सिंह,अविनाश कुमार, शिक्षिका डीजे कुमारी सहित सैकड़ो की संख्या में शिक्षक मौजूद थे

