
जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध
पर्रा-सरौंजा पथ पर बने चुनिंदा गड्ढों का मंत्री, विधायक और सांसद के नाम पर किया नामकरण
र
*गड्ढों के नाम:*
1. कुंदन कुमार कुंड (विधायक)
2. गिरिराज सिंह कुंड (सांसद)
3. शैलेंद्र कुमार कुंड (पथ निर्माण मंत्री)
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीरपुर/ बेगूसराय
पर्रा पंचायत के दर्जनों ग्रामीण के द्वारा जर्जर सड़क को लेकर अपनी अपनी विरोध शनिवार को एक अलग अंदाज में जताया है। जानकारी देते हुए ऋषभ कुमार ने बताया कि सरौंजा पथ कई दशकों से जर्जर अवस्था में था। पूर्व विधायक अमिता भूषण के अथक प्रयासों से इस सड़क का पुनर्निर्माण कराया गया था। वर्ष 2020 में कुंदन सिंह के विधायक बनने के बाद पिछले 6 वर्षों से इस सड़क की सुध नहीं ली गई, जिसके कारण सड़क पुनः जर्जर हो गई है।पर्रा पंचायत को मॉडल पंचायत कहा जाता है, लेकिन यहाँ यह पता ही नहीं चलता कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा।ग्रामीणों ने सांसद, विधायक और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री से अविलंब सड़क निर्माण की मांग की है। मांग पूरी न होने पर जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी गई है।पप्पू सहनी ने कहा सड़क की इस स्थिति से हम बहुत परेशान हैं। नेता सिर्फ वोट लेने आते हैं, चुनाव के बाद देखना जरूरी नहीं समझते। अब हम सड़क पर उतरेंगे।गढ्ढे का नामाकरण के अवसर पर बबलू सहनी, अबिंद यादव, रंजीत सहनी, मोगल सहनी, संजीत सहनी, संजय कुमार सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

