Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा : कुंडहित की दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय एयरगन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा : कुंडहित की दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय एयरगन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा : कुंडहित की दिवाषी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय एयरगन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    निजाम खान।राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: जिले के कुंडहित प्रखंड के ताराबाद की सुधीर हेंब्रम की बेटी दिवाषी हेंब्रम ने थाईलैंड में 4 से 7 मई तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के अंडर-20 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले, राज्य और देश का नाम रोशन किया है। स्वर्ण पदक जीतकर लौटने पर टाटा-दानापुर एक्सप्रेस से जामताड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची दिवाषी का खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया। फूल-माला, ढोल-नगाड़ों और तिरंगे के साथ ‘भारत माता की जय’ के नारों से स्टेशन परिसर गूंज उठा।

    इसके बाद दिवाषी को मां चंचला मंदिर ले जाया गया, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। बाजार भ्रमण के उपरांत सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां खिलाड़ियों ने माला पहनाकर, गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

    ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे ने कहा कि यह उपलब्धि सिर्फ जामताड़ा ही नहीं, पूरे झारखंड और देश के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि दिवाषी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है। समारोह में भास्कर चंद, सूरज पासवान, अमित राय, संजीव सेन, सोमनाथ दत्ता, आर्यन अंसारी, पूजा गुप्ता समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रशासक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटेल्को में इंडियन एबाकस की नई फ्रेंचाइजी का शुभारंभ, बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट पर रहेगा फोकस
    Next Article गांव-गांव पहुंच रहा डालसा का न्याय रथ, पोटका के सुदूर इलाकों में विधिक जागरूकता अभियान

    Related Posts

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    May 10, 2026

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    May 10, 2026

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 का आमंत्रण लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री से मिला मारवाड़ी सम्मेलन प्रतिनिधिमंडल

    लातेहार स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी

    सामाजिक संस्था यात्रा ने मातृ दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में साड़ी बाट एवं केक काटकर मनाई खुशियां

    आरपीएफ की महिला सिपाही ने बचाई यात्री की जान, मदर्स डे पर बच्चे को मिला सबसे बड़ा तोहफा

    अतिक्रमण हटाने गए सुरक्षा कर्मियों पर पथराव

    बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

    सहयोग बहुभाषीय साहित्यिक संस्था की आम सभा में नई कार्यकारिणी का गठन

    डिमना लेक के पास रिजॉर्ट में कथित सेक्स रैकेट की सूचना पर ग्रामीणों का हंगामा, 3 युवक और 3 युवतियां पकड़े गए

    मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

    बंगाल विजय के गुमनाम सूत्रधार: रामचंद्र पांडेय का संगठन तप

    Sponsor: सोना देवी यूनिवर्सिटीMay 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.