Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में रवींद्रनाथ टैगोर जयंती धूमधाम से मनाई गई

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय बागडेहरी में शनिवार को विश्वकवि रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    कार्यक्रम की शुरुआत रवींद्रनाथ टैगोर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्य, शिक्षा और समाज सुधार में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि टैगोर केवल महान कवि ही नहीं, बल्कि दार्शनिक, शिक्षाविद और राष्ट्रचिंतक भी थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

    प्रभारी प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को टैगोर के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा और संस्कार के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

    मौके पर शिक्षक प्रदीप कुमार माजी, सुखेन मान्ना सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू
    Next Article राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय खजूरी में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.