Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, समयपालन और जनसेवा पर दिया जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, समयपालन और जनसेवा पर दिया जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, समयपालन और जनसेवा पर दिया जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को जामताड़ा सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, अभिलेख संधारण और जनसेवा से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, रोकड़ पंजी, अवकाश पंजी, लगान पंजी, प्रमाण पत्र निर्गमन पंजी, आगत-निर्गत पंजी तथा राजस्व न्यायालय पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन किया और उनके समुचित संधारण का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालयों में दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजनों को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े। उन्होंने साफ-सफाई और संचिकाओं के बेहतर रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सभागार में जनगणना 2027 को लेकर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों से कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए प्रशिक्षण गंभीरता से लें और त्रुटिरहित कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही स्व-गणना को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया। इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय और नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, शिफ्टिंग की तैयारी तेज
    Next Article उपायुक्त ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, शीघ्र संचालन के दिए निर्देश

    Related Posts

    मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    May 7, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    May 7, 2026

    पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा थाना और डायल-112 नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

    May 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सत्ता परिवर्तन: हिंसा और लोकतंत्र की मर्यादा | राष्ट्र संवाद

    मजबूत संगठन ही सफल कार्य का आधार : रवींद्रनाथ महतो

    भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले की जांच तेज, दोषियों पर होगी कार्रवाई

    पुलिस अधीक्षक ने जामताड़ा थाना और डायल-112 नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया, कानून-व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

    उपायुक्त ने डिजिटल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया, शीघ्र संचालन के दिए निर्देश

    उपायुक्त ने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, समयपालन और जनसेवा पर दिया जोर

    उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय और नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, शिफ्टिंग की तैयारी तेज

    महंगाई व रसोई गैस कीमतों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर झामुमो का धरना

    बिजली-पानी संकट पर भाजपा का हल्लाबोल, सरायकेला में धरना देकर सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

    कपाली में ब्राउन शुगर का बड़ा भंडाफोड़, 16.50 लाख की खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.