Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय और नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, शिफ्टिंग की तैयारी तेज
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय और नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, शिफ्टिंग की तैयारी तेज

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय और नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण, शिफ्टिंग की तैयारी तेज

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय, जामताड़ा का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी और कार्यालय में संधारित विभिन्न पंजियों का अवलोकन किया तथा कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले एक कर्मी की अनुपस्थिति दर्ज करते हुए उन्होंने सभी कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने और सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    इसके बाद उपायुक्त ने अनुमंडल कार्यालय के लिए तैयार नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने भवन में बनाए गए विभिन्न विभागीय कक्षों, सभाकक्ष, न्यायालय कक्ष, सभागार, अधिकारियों के चैंबर, आगंतुक प्रतीक्षा कक्ष, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश-निकास, लिफ्ट, अग्निशमन यंत्र, पेयजल और शौचालय सहित अन्य सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान भवन का मॉडल नक्शा भी देखा गया।

    उपायुक्त ने भवन में साफ-सफाई, फर्नीचर, बिजली व्यवस्था और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी को विभिन्न फ्लोर पर कार्यालयों के आवंटन को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने को कहा। नए भवन में अनुमंडल कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों की शिफ्टिंग को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंगाई व रसोई गैस कीमतों के खिलाफ जिला मुख्यालय पर झामुमो का धरना
    Next Article उपायुक्त ने सदर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, समयपालन और जनसेवा पर दिया जोर

    Related Posts

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    August 6, 2026

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    August 6, 2026

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    विकसित भारत का सपना: उफनती नदी पार कर स्कूल जाते बच्चों की चिन्ताजनक तस्वीर

    जानलेवा परिस्थितियों में स्कूल जाते बच्चे: शिक्षा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

    स्कूल जाते मासूम बच्चों की जान जोखिम में: विकसित भारत का कठोर सच

    जिंदल फ़ाउंडेशन ने श्री ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर में 460 यूनिट रक्त एकत्र किया

    जमशेदपुर: विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले पर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.