Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साइबर थाना जामताड़ा की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    साइबर थाना जामताड़ा की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साइबर थाना जामताड़ा की बड़ी कार्रवाई: तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर साइबर अपराध थाना की टीम ने थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दखनीडीह स्थित बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान साइबर अपराध करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 26/26 दिनांक 14 मई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता 2023, आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

    गिरफ्तार आरोपियों में राजेश मंडल (28), अजय मंडल (28) और हीरालाल मंडल (30) शामिल हैं। तीनों नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगा के निवासी हैं। पुलिस ने इनके पास से सिम सहित चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

    पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लोगों के व्हाट्सएप नंबर पर एलपीजी गैस से संबंधित फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करने का मैसेज भेजते थे। फाइल डाउनलोड होते ही वे पीड़ितों की गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से साइबर ठगी को अंजाम देते थे। इनका नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय बताया जा रहा है।

    छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस अधिकारियों और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे। पुलिस मामले की गहन जांच कर गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
    Next Article मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    Related Posts

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP पर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    May 15, 2026

    NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    May 15, 2026

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    May 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने MRP पर विधायक को सौंपा ज्ञापन

    NEET-UG 2026 पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन, झारखंड छात्र मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    यूसिल के खिलाफ ग्राम सभाओं का फूटा गुस्सा: अवैध वसूली, विस्थापितों के शोषण और प्रदूषण पर आंदोलन की चेतावनी

    कपाली में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो गायें जब्त

    अस्तित्व ने स्कूली बच्चों के लिए किया निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

    जिप उपाध्यक्ष ने छोटा गम्हरिया में स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का किया शिलान्यास

    गम्हरिया में अतिक्रमण हटाओ अभियान में कई अवैध दुकानों को किया गया ध्वस्त

    दालमा सेंचुरी में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आर्ट वर्कशॉप शुरू

    मानगो के उलीडीह आदर्श नगर में दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.