जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में जिला पंचायत स्थापना समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों के सेवा संपुष्टि, एसीपी एवं एमएसीपी से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में पंचायत सचिवों की सेवा से जुड़े विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया तथा प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर बल दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों का निष्पादन नियमानुसार एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि कर्मियों को समय पर लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

