कांग्रेस नेता गणेश मित्रा की धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: निर्वाचित क्षेत्र अंतर्गत नाला में कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी गणेश मित्रा के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया। इस दौरान शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया । परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए कहा गया कि यह क्षति अत्यंत दुखद और अपूरणीय है।
शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई तथा परिवार को इस कठिन समय में साहस और संबल प्रदान करने की कामना की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत के सामाजिक व्यवहार और उनके परिवार के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणेश मित्रा लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं और क्षेत्र में उनकी विशेष पहचान है। उनकी धर्मपत्नी के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों ने भी परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

