Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की आहुत बैठक संपन्न

    *प्रत्येक माह सभी प्रखंडों में जागरूकता कैंप का करें आयोजन*_

    *बाल विवाह को रोकने के लिए चलाएं अभियान*_

    आज दिनांक 18.05.2026 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री आलोक कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक आहुत की गई।

    बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति, जागरूकता कार्यक्रम, स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर योजना, पीएम केयर्स, बाल विवाह रोकने हेतु चलाए जा रहे अभियान सहित लापता बच्चों की सूचना संबंधित विभिन्न स्तरों पर गठित बाल संरक्षण समिति की स्थिति आदि बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

    उपायुक्त द्वारा रिक्त पदों पर प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के संवीक्षा की जानकारी लेते हुए विज्ञापन संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इसके अलावा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर तथा पीएम केयर्स योजना से लाभान्वित बच्चों की संख्या एवं लाभुकों के चयन की प्रक्रिया की जानकारी ली गई साथ ही पृच्छा की गई कि महीने में कितने बच्चों से जाकर मिले हैं, उन्होंने कहा कि वे स्वयं रेंडमली इसकी जांच कराएंगे। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा कि योजना के तहत योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों को योजना का लाभ मिले, इसमें कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। वहीं बाल विवाह के रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही पॉक्सो केस के मामले में थाना स्तर से रिपोर्ट नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने विभिन्न स्तर पर गठित बाल संरक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय बनाकर बेहतर ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया गया। कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह जागरूकता कैंप आयोजित करने के लिए प्रखंडवार शेड्यूल बनाएं, जिसमें प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी के अलावा पंचायत सचिव, जनप्रतिनिधिगण को आमंत्रित करें। इसके अलावा बाल विवाह एवं बाल श्रम पर नियमित रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, सहायक निदेशक, प्रभारी सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्री कयूम अंसारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती अंजू पोद्दार, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article10 विस्थापित ठेका कर्मियों को हटाने पर भड़के ग्रामीण, यूसीआईएल प्रबंधन को दो दिन का अल्टीमेटम
    Next Article होटवार जेल: महिला कैदी शोषण, न्यायिक हिरासत पर गंभीर सवाल

    Related Posts

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    August 31, 2026

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    August 31, 2026

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ऑटो-टैक्सी चलाना हुआ और आसान: RTO के इन 16 मौखिक सवालों से चुटकियों में दूर होगा मराठी का डर

    युवाचार्य महावीर कुमार बने तेरापंथ के नए उत्तराधिकारी, अध्यात्म जगत में नए युग का आगाज

    साइबर अंधेरे में आतंक का नया जाल

    गणिनाथ सेवा संस्थान ने आयोजित की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सैकड़ों बच्चों व महिलाओं ने लिया हिस्सा

    टाटा संस की एजीएम पर दिसंबर तक फैसला टला*

    सरकारी भूमि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो 15 से भूख हड़ताल*

    खरकई खतरे के निशान से 21 सेंटीमीटर ऊपर, आदित्यपुर में बाढ़ का खतरा बरकरार*

    दुर्गा पूजा का नोटिस लगाने पहुंचे मंदिर समिति के कैशियर पर हमला, एक गिरफ्तार

    सर्पदंश को लेकर गम्हरिया स्टेशन पर चलाया गया जागरूकता अभियान

    दिनेश कुमार महतो का चयन अस्सिस्टेंट प्रोफेस्सर के लिए चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.