एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर का नटवरलाल राकेश साहू उर्फ राकेश कोहली के साथी को स्थानीय लोगों ने धर दबोचा और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है आपको बता दे कि राकेश कोहली जमशेदपुर का नटवरलाल है जिला पुलिस कप्तान के नाम पर शहर में चल रहे अवैध कारोबार से मोटी रकम की उगाही करता है.उधर इसकी सूचना पुलिस को भी थी हालांकि पुलिस ने लोगों से निवेदन किया था कि ऐसे लोग अगर कहीं पैसा का डिमांड करते हैं तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले करें.और अंततः से सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बाजार में पैसा उगाही करने पहुंचा था तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि नटवर लाल राकेश कोहली फरार हो गया. वैसे सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

