सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के सोनारी क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध सोनारी तरुण संघ के द्वारा नव वर्ष का भव्य आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। इस खास अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा और गणमान्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई, जिसमें अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस आयोजन में श्री लेदर के मालिक शेखर दे मुख्य अतिथि के…
Author: dhiraj Kumar
मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में गुरुवार को पहली बोर्ड बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानगो निगम की बुनियादी समस्याओं और उनके समाधान को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। मानगो नगर निगम की इस पहली बोर्ड बैठक में निगम क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मेयर सुधा गुप्ता, उप मेयर राहुल कश्यप, उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार समेत सभी वार्ड पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान कचरों के समय पर उठाव, पेयजल की समुचित आपूर्ति, नालों की नियमित सफाई और…
एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 15 अप्रैल 2026: देशभर से चयनित कुल 40 खिलाड़ियों में से झारखंड के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। ये तीनों खिलाड़ी (एनटीएचए) से हैं और अंडर-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एनटीएचए के खिलाड़ी आशीष तानी पूर्ति, प्रेमचंद सोय और जैसन ने अकादमी का नाम रोशन किया है। ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जो 29 मई से 6 जून 2026 तक , काकामिगाहारा जापान में आयोजित होगा। सब-जूनियर भारतीय पुरुष हॉकी टीम 19 से…
अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 16 अप्रैल,2026 आज साझा नागरिक मंच जमशेदपुर के तत्वावधान में ईरान पर अमेरीका और इजराइल के द्वारा युद्ध छेड़े जाने के विरोध में साकची गोलचक्कर (बिरसा चौक) पर एक प्रदर्शन और नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया । विदित हो कि पिछले 28 फरवरी’ 26 को ईरान के साथ वार्तालाप के दौरान ही अन्तरराष्ट्रीय नियमों को ताक पर रखकर ईरान पर अमरीका-इजराइल ने आक्रमण कर आयतुल्ला खामेइनी की हत्या कर दी।150 स्कूली बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। दरअसल, मध्य पूर्व में ईरान ही एक ऐसा देश…
विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के बागबेड़ा इलाके को स्वच्छ बनाने और पेयजल संकट से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने डोर-टू-डोर कचरा उठाव और पानी टैंकर सेवा की शुरुआत कर दी है। बागबेड़ा क्षेत्र में स्वच्छता और पानी की समस्या को देखते हुए विधायक संजीव सरदार के प्रयास से एक पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। इसके तहत पंचायत क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए विशेष वाहनों की व्यवस्था की गई है, साथ ही पेयजल…
जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले निजी स्कूलों द्वारा री-एडमिशन के नाम पर वसूले जा रहे अतिरिक्त शुल्क के विरोध में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरने में बड़ी संख्या में अभिभावक और संगठन के सदस्य शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि निजी स्कूल हर साल री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं, जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अवैध…
जय मां दक्षिणेश्वरी काली की जयघोष के साथ अमवस्या पूजा सपंन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट वस्ती में बैशाख माह अमवस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां काली की स्नान के पश्चात भव्य श्रृंगार किया गया. तत्पश्चात् संध्या समय में मां दक्षिणेश्वरी काली की विधिवत्त पूजा अर्चना की गई एवं भक्तों के बीच भोग का वितरण किया गया. पूरोहित अशोक चटर्जी द्वारा पूजा संपन्न कराया गया. इस अवसर पर मंदिर कमिटी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह के अमवस्या तिथि को मां काली की…
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: वोट डाले जाएंगे शुक्रवार को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में उप चुनाव के तहत शुक्रवार को ईआरसी डिवीजन ( चुनाव क्षेत्र संख्या 49 ) में एक पद के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। सुनील कुमार प्रसाद, समरेश कुमार तथा विश्वनाथ घोष चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव संचालन समिति के द्वारा मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है । 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा होगी। उपाध्यक्ष एवं सह सचिव के एक…
वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश ने CBSE 10वीं में 94% अंक लाकर किया नाम रोशन , बिना ट्यूशन के यूट्यूब से पढ़ाई कर हासिल की सफलता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं— अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित…
रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र स्थित तुरामडीह में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी, उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सरायकेला जिले के दूधी गांव निवासी 19 वर्षीय बेबी सोरेन के रूप में की गई है।…
