Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    बोकारो पुलिस ने एसटीएफ पटना और गुप्त सूचना के आधार पर बेरमो थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, जबकि मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी फरार हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए बेरमो एसडीपीओ बीएन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान, मुंगेर निवासी मो. रिजवान, मो. इम्तियाज और संजय कुमार साव उर्फ संजय गुप्ता शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियार निर्माण और सप्लाई का काम करते थे तथा कई राज्यों में पहले भी जेल जा चुके हैं। देवघर निवासी उस्मान अंसारी उर्फ अरमान गांडेय थाना क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री भंडाफोड़ मामले में फर्क चल रहा था। उस्मान राजकुमार और मुंगेर के हथियार बनाने वाले कारीगरों के बीच कड़ी का काम करता था। इन हथियारों को उस्मान राजकुमार सिंह से ₹25000 में लेने का काम किया जाता था।। जो उसे महंगे दामों में अपराधियों को बेचने का काम करता था।
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने अर्धनिर्मित पिस्टल, बैरल, स्लाइडर, जिंदा गोली, लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिल मशीन, मोटर ग्राइंडर सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। मौके से छह हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
    पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास रहा है। उस्मान अंसारी पर आर्म्स एक्ट, हत्या और लूट समेत कई मामले दर्ज हैं, जबकि मो. रिजवान के खिलाफ भी मुंगेर में कई आपराधिक कांड दर्ज हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

     

    चार गिरफ्तार बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन
    Next Article टाटानगर रेल यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

    Related Posts

    जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    May 13, 2026

    जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा

    May 13, 2026

    जामताड़ा में पर्यटन, खेल और जिला योजना कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जामताड़ा में श्रम, उद्योग व आईटीआई योजनाओं की समीक्षा, प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश

    जामताड़ा में बैंकिंग व्यवस्था की समीक्षा

    जामताड़ा में पर्यटन, खेल और जिला योजना कार्यों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी के निर्देश

    माधव लाल सिंह जी के निधन पर प्रतिक्रिया

    सरयू राय ने किया डीप बोरिंग सह पानी टंकी का उद्घाटन

    सूरज सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

    टाटानगर रेल यार्ड में तेंदुए की दस्तक से दहशत, वन विभाग अलर्ट पर

    बोकारो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में अर्ध निर्मित हथियार के साथ 6 जिंदा गोली बरामद।

    कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

    गम्हरिया में सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल निरीक्षक ने लगाया बोर्ड

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.