Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026Updated:May 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो के सेक्टर-4 थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर में एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश उस वक्त नाकाम हो गई, जब भागने के दौरान बाइक सवार आरोपी अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। इसके बाद दंपति के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से महिला की सोने की चेन भी बरामद कर ली है।
    घटना रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला अपने पति प्रवीण कुमार के साथ बाजार कर घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक ने महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भागने का प्रयास किया।
    चेन छीनने के बाद आरोपी तेज रफ्तार में भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आरोपी के गिरते ही दंपति ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए।
    स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना तुरंत सेक्टर-4 थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरोपी को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल भेज दिया।

    पुलिस फिलहाल आरोपी की पहचान और उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से जुड़े गिरोह के सदस्य बोकारो पहुंचकर इस तरह की चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि यह गिरोह अलग-अलग शहरों में घूम-घूम कर वारदात करता है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को डिकोड करने में जुटी हुई है।

    इस मामले को लेकर पीड़िता के पति प्रवीण कुमार ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी कर रही है।

    6 शातिर ठग गिरफ्तार गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंत कबीर सेवा संस्थान के सचिव वाईके राय का निधन
    Next Article गम्हरिया में सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल निरीक्षक ने लगाया बोर्ड

    Related Posts

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    October 8, 2026

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    October 8, 2026

    ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में बिखरे साहित्य, संगीत और लोककला के रंग

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संकल्प बनाम सवाल : जनता तय करे देश किस दिशा में जाए

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को वर्ष २०२६ के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मा

    ‘रंग संगीत-चैप्टर 6’ में बिखरे साहित्य, संगीत और लोककला के रंग

    मस्तिष्क के रहस्यों की नई खोज से मानवता के उजाले

    गांधी इतिहास नहीं वर्तमान की जरूरत

    Twindor Hacksaw Gaming Titles

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.