राष्ट्र संवाद संवाददाता
संत कबीर सेवा संस्थान गम्हरिया के सचिव सह शिक्षाविद वाईके राय का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे विगत करीब एक माह से राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में इलाजरत थे। उनके निधन की खबर पाकर क्षेत्र के शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बिहार के वैशाली जिले के मछुआ मिर्जानगर ले जाया गया जहां गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

