राष्ट्र संवाद संवाददाता
सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं की वर्ष 2026 की परीक्षा में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय से इस वर्ष 12वीं पीसीएम की परीक्षा में कुल 32 बच्चे सम्मिलित हुए थे जिसमें 31 बच्चे सफल रहे। इसमें 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अंश राज विद्यालय टॉपर रहा जबकि 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सुहाना कुमारी महतो द्वितीय और 82.6 प्रतिशत लाकर वृष्टि पात्रा तृतीय टॉपर रही। उसी प्रकार, 12वीं कॉमर्स की परीक्षा में शामिल हुए 38 बच्चों में सभी उत्तीर्ण घोषित किए गए। इसमें 83.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्या शर्मा विद्यालय टॉपर रही जबकि 82.6 प्रतिशत अंक लाकर वर्षा पात्रा द्वितीय व 79.6 प्रतिशत अंक लाकर खुशी कुमारी तृतीय टॉपर रही। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

