Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह। जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी और आक्रामक कार्रवाई करते हुए 6 शातिर साइबर अपराधियों को दबोच लिया है। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार को मिली गुप्त सूचना के बाद साइबर थाना पुलिस ने बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चरनबारी और कोठाहरिया जंगल में ताबड़तोड़ छापेमारी कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महेंद्र कुमार मंडल, कृष्णा कुमार मंडल, ईश्वर मंडल, पंकज कुमार मंडल, रंजीत कुमार मंडल और आदित्य कुमार मंडल उर्फ राजा बाबू के रूप में हुई है। सभी आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं और लंबे समय से साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े हुए थे।
    पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये अपराधी लोगों के मोबाइल पर फर्जी APK फाइल का लिंक भेजते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति उस लिंक पर क्लिक करता, उसका मोबाइल हैक हो जाता और बैंक खाते की गोपनीय जानकारी अपराधियों तक पहुंच जाती। इसके बाद कुछ ही मिनटों में खातों से रकम साफ कर दी जाती थी। पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से साइबर ठगी को अंजाम दे रहा था।
    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड और 5 बाइक बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल और सिम के जरिए कई अन्य साइबर ठगी मामलों के तार जुड़ने की संभावना जताई जा रही है।
    एसपी डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। आरोपी कृष्णा मंडल पहले भी गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 38/2023 और 43/2023 में जेल जा चुका है, जबकि महेंद्र कुमार मंडल दिल्ली के सफदरगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के मामले में जेल की हवा खा चुका है। इसके बावजूद अपराधियों ने साइबर ठगी का धंधा नहीं छोड़ा।
    इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व साइबर डीएसपी आबिद खां ने किया। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पु.अ.नि. गुंजन कुमार, स.अ.नि. संजय मुर्मियार, हवलदार हकिमुद्दीन अंसारी, अमरनाथ प्रसाद समेत पुलिस केंद्र के सशस्त्र जवान शामिल थे।
    पुलिस ने इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 10/2026 से 14/2026 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एसपी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान लिंक, APK फाइल या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करें। साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।

    6 शातिर ठग गिरफ्तार गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश
    Next Article सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    Related Posts

    कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

    May 13, 2026

    गम्हरिया में सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल निरीक्षक ने लगाया बोर्ड

    May 13, 2026

    बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा

    May 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोल्हान में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंप बंद, सीमित मात्रा में मिल रहा ईंधन

    गम्हरिया में सरकारी भूमि चिन्हित कर अंचल निरीक्षक ने लगाया बोर्ड

    बोकारो में चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम, भागने के दौरान गिरा आरोपी, लोगों ने पकड़कर पीटा

    संत कबीर सेवा संस्थान के सचिव वाईके राय का निधन

    सीबीएसई बारहवीं में विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया का रहा शत प्रतिशत परिणाम

    गिरिडीह में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 शातिर ठग गिरफ्तार

    नीमडीह में बीडीओ का औचक बागवानी योजनाओं निरीक्षण दिये निर्देश

    राज्य के कला, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार से मिले,नगर पंचायत अध्यक्ष सराइकेला मनोज चौधरी

    जमशेदपुर में जंगली जानवर से दहशत, मकदमपुर के घर में घुसा संदिग्ध तेंदुआ; इलाके में अफरा-तफरी

    एसबीआई एटीएम से 140 सुरक्षा गार्ड हटाए गए, बिष्टुपुर कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.