Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 13, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की अध्यक्षता में बुधवार, 13 मई 2026 को कार्यालय सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षक एवं थाना प्रभारियों ने भाग लिया।

    बैठक के दौरान SSP ने लंबित कांडों, वारंट एवं कुर्की मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही पासपोर्ट सत्यापन कार्यों में तेजी लाने, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियारों के तस्करों और ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

    गोष्ठी में गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी को प्राथमिकता देने और संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।

    आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी बढ़ाने तथा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

    जमशेदपुर में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और बकरीद को लेकर SSP ने दिए निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़बिल में ‘डिवाइन वर्चुज़ समर कैंप’ का भव्य शुभारंभ
    Next Article एचसीएल को सौंपा गया ग्राम सभा रजिस्टर, प्रदूषण और विकास कार्यों को लेकर रुवाम ग्राम प्रधान ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.