राष्ट्र संवाद संवाददाता
लगभग एक वर्ष के बाद संयुक्त ग्राम सभा समिति के ग्राम प्रधान, वन अधिकार अध्यक्ष एवं सचिवों द्वारा एच सी एल को ग्राम सभा रजिस्टर औपचारिक रूप से जमा किया गया।
इस अवसर पर रुवाम।गांव ग्राम के प्रसिद्ध ग्राम प्रधान मनोरंजन महतो के द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया गया है ना ही अपनी सहमति जताई गई हे उन्होंने बताया कि उनकी नाराजगी का कारण यह है कि एच सी एल प्रबंधन के द्वारा कंपनी से निकलने वाली विषाक्त जल से नदी नाला को प्रदूषित किया जा रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है ।
चर्म रोग हो रहा है पानी पूरी तरह से दूषित हो चुका है लोग परेशान है साथ ही साथ आसपास के क्षेत्र में अभी तक कोई विकास का काम नहीं किया जा रहा है इसके कारण उन्होंने नाराजगी प्रकट करते हुए हस्ताक्षर नहीं किया।
अन्य ग्राम प्रधानों ने बताया कि पूर्व में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि ग्राम सभा की मांगों के अनुरूप द्वारा लिखित रूप में रिटर्न एवं जवाब दिए जाने के बाद ही ग्राम सभा रजिस्टर जमा किया जाएगा। प्रधानों ने कहा कि कंपनी द्वारा लिखित आश्वासन एवं जवाब प्रस्तुत किए जाने के उपरांत ग्राम सभा रजिस्टर विधिवत रूप से जमा किए गए।
बैठक के दौरान ग्राम सभा प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास, ग्रामीण हित, रोजगार, मूलभूत सुविधाओं एवं ग्राम सभा के अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया।

