Author: dhiraj Kumar

महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने जैसा है। काले ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिला आरक्षण बिल को उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं…

Read More

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ी आगे बढ़ाने का आदेश किसका? बिष्टुपुर में संपन्न रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक में गूंजा सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। टाटानगर जंक्शन पर ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी को लेकर रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। बिष्टुपुर में विधायक सरयू राय की उपस्थिति में हुई बैठक में चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम से यह सवाल पूछने का फैसला लिया गया कि यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देने का आदेश किसका है। बैठक में कहा गया कि यात्री ट्रेनों की समय-सारणी तय होती है, जबकि मालगाड़ियों की नहीं।…

Read More

डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर भड़के ग्रामीण, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो स्कूल में जड़ेंगे ताला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विद्यालय में ताला जड़ने को मजबूर होंगे। इस मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी और बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे…

Read More

भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता: विधायक पूर्णिमा साहू ने स्कूलों का समय बदलने का किया अनुरोध, उपायुक्त को लिखा पत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य हित में अहम पहल की है। उन्होंने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को पत्र लिखकर जिले के सभी विद्यालयों के समय में तत्काल परिवर्तन करने का अनुरोध किया है। पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि जिले में तापमान लगातार बढ़कर लगभग 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे आम जनजीवन के साथ-साथ स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों…

Read More

सरायकेला: ‘जीएसटी सुधार 2.0’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आया उछाल; इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आगाज राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। सरायकेला स्थित ‘इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन’ में शुक्रवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियन काउन्सिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च (ICSSR), नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘जीएसटी सुधारों एवं ग्रामीण व शहरी आजीविका और रोजगार पर प्रभाव’ रखा गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सेन्ट्रल जीएसटी कमिश्नर बीके गुप्ता, विशिष्ट अतिथि सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया, सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष…

Read More

बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी। विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर…

Read More

बिजली संकट पर भाजपा का हल्ला बोल: स्मार्ट मीटर ओवर बिलिंग और कटौती के खिलाफ आकाशवाणी चौक पर जोरदार धरना राष्ट्र संवाद संवाददाता बिजली उपभोक्ताओं की लगातार बढ़ती समस्याओं, स्मार्ट मीटर में ओवर बिलिंग, बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि, अघोषित बिजली कटौती तथा खराब विद्युत आपूर्ति के विरोध में भारतीय जनता पार्टी सरायकेला-खरसावां जिला इकाई द्वारा आज आकाशवाणी चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन एवं आक्रोशपूर्ण घेराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला प्रभारी अभय सिंह, मेयर संजय सरदार, पूर्व उपमहापौर अमित सिंह , महामंत्री भूषण मुर्मू,…

Read More

जदयू ने मनाया चंद्रशेखर जी का शताब्दी वर्ष जयंती समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यू) द्वारा मिलानी हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री Chandra Shekhar की शताब्दी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक Saryu Roy रहे। अपने संबोधन में सरयू राय ने चंद्रशेखर को संबंधों को महत्व देने वाला बेबाक नेता बताया, जो आलोचनाओं को कभी निजी तौर पर नहीं लेते थे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर का व्यक्तित्व अद्वितीय था और युवा वर्ग में उनकी खास पहचान थी। राय ने उनकी कन्याकुमारी से राजघाट तक की ऐतिहासिक यात्रा, जेल में सूर्यदेव सिंह से मिलने जाने और इंदिरा गांधी…

Read More

बहरागोड़ा प्रखंड के जयपुरा मार्ग की बदहाल स्थिति से हजारों छात्र-छात्राएं प्रभावित, शीघ्र मरम्मत की मांग तेज। राष्ट्र संवाद संवाददाता बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत जयपुरा क्षेत्र में स्थित प्लस 2 विद्यालय जयपुरा, मध्य विद्यालय जयपुरा एवं ज्ञानदीप इंग्लिश स्कूल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं चिंताजनक हो गई है। हल्की बारिश होते ही यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ और जलभराव से भर जाता है, जिससे प्रतिदिन आवागमन करने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सड़क पर अनेक स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें वर्षा का…

Read More

गीता थिएटर जमशेदपुर का “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” सफलतापूर्वक संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर की प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्था गीता थिएटर जमशेदपुर (A Art Culture & Dramatic Trust) द्वारा युवाओं के लिए एक विशेष “वन डे थिएटर एंड आर्ट करियर काउंसलिंग सर्टिफिकेशन प्रोग्राम” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे से गाँधी आश्रम बाराद्वारी, जमशेदपुर में आयोजित हूआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को थिएटर एवं कला के क्षेत्र में करियर के विभिन्न अवसरों से अवगत कराना तथा उन्हें सही दिशा प्रदान करना है। कार्यक्रम के…

Read More