महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय : अमरप्रीत सिंह काले
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का विरोध महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को कमजोर करने जैसा है।
काले ने कहा कि भाजपा हमेशा से महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। महिला आरक्षण बिल को उन्होंने एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई हैं, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। अंत में उन्होंने दोहराया कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार काम करती रहेगी।

