Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर भड़के ग्रामीण, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो स्कूल में जड़ेंगे ताला
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर भड़के ग्रामीण, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो स्कूल में जड़ेंगे ताला

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर भड़के ग्रामीण, 2 दिन में कार्रवाई नहीं तो स्कूल में जड़ेंगे ताला

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी तोड़े जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विद्यालय में ताला जड़ने को मजबूर होंगे।

    इस मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी और बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व विधायक अमूल्य सरदार के प्रयास से विद्यालय निधि से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था, जिसका अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत सीमांकन भी किया गया था।

    इसके बावजूद गांव के एक परिवार द्वारा लगभग 20 फीट तक चारदीवारी तोड़ दी गई, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। आसनबनी क्षेत्र के परगना हरि पोदो मुर्मू, माझी बाबा लेदेन किस्कू सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि इस मामले में पहले ही अंचल अधिकारी निकिता बाला को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    ग्रामीणों ने दोबारा अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है और कहा है कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई, तो वे स्कूल में ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

    इस मामले को लेकर जादूगोड़ा थाना, पोटका अंचल कार्यालय और धालभूमगढ़ एसडीओ को भी आवेदन सौंपा जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

    इस दौरान गोवर्धन सीट, चुनाराम सोरेन, बुद्धेश्वर गोप, सोनाराम माझी, नवदीप दास समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

    2 दिन में कार्रवाई नहीं तो स्कूल में जड़ेंगे ताला डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर भड़के ग्रामीण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास नहीं, सरकार को झटका | राष्ट्र संवाद
    Next Article बंगाल चुनाव: नेताओं की बढ़ती संपत्ति और लोकतंत्र | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    April 18, 2026

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    April 18, 2026

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    April 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बड़ा पुलिस फेरबदल: कई आईपीएस व पुलिस अधिकारियों का तबादला, जमशेदपुर नगर एसपी बने ललित मीणा, ग्रामीण एसपी बने शुभम कुमार खंडेलवाल

    राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, झारखंड में 17 IAS अधिकारियों का तबादला

    जमशेदपुर: शेयर मार्केट में नुकसान से तनाव, बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

    उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान, लंबित आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

    पलाशबानी पंचायत समिति सदस्य पर फर्जी जाति प्रमाण-पत्र का आरोप, ग्रामीणों ने की जांच की मांग 

    बागबेड़ा कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा उठाव सेवा शुरू, लोगों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

    जमशेदपुर के बिरसानगर में पीएम आवास योजना के आवंटन में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधायक कल्पना सोरेन से की मुलाकात

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत 

    जमशेदपुर में बढ़ी हुई बिजली दर और बिजली संकट के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, जेबीवीएनएल के कार्यालय पर किया आक्रोश प्रदर्शन, बढ़ी बिजली दर वापस लेने की मांग की

    केपीएल का शानदार आगाज, किंग्स XI पंजाब और टिनप्लेट सुपर किंग्स सेमीफाइनल में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.