Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात, बोले – जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: शहर से सटे बागबेड़ा क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में विधायक ने राज्य सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद से रांची में मुलाकात कर बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने और क्षेत्र में नियमित पानी आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग रखी।

    विधायक ने मंत्री को अवगत कराया कि भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह योजना लंबे समय से लंबित है, जिससे आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।

    मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत बहुत जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएगी।

    इधर, विधायक संजीव सरदार ने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा जताया कि विभागीय समन्वय से जून माह तक इस योजना को पूरी तरह धरातल पर उतार दिया जाएगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

    गौरतलब है कि बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आने की उम्मीद है।

    बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति को लेकर विधायक संजीव सरदार में मंत्री से की मुलाकात बोले - जल्द शुरू होगी जलापूर्ति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद
    Next Article सरायकेला: ‘जीएसटी सुधार 2.0’ से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में आया उछाल; इंस्टिट्यूट फॉर एजुकेशन में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आगाज

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.