Author: dhiraj Kumar

बजट में अपने घोषणापत्र के वादों को भूल गयी हेमंत सरकार: गुंजन यादव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वरा वित्‍तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष गुंजन यादव ने जनता की उम्मीदों के विपरीत बताया। मंगलवार को गुंजन यादव ने बयान जारी कर कहा कि किसानों, युवाओं, गरीबों, महिलाओं के लिए अपने घोषणापत्र में बड़े वादे करने वाली महागठबंधन सरकार के इरादे बजट में दूर-दूर तक दिखाई नही दी। खुद को किसान हितैषी और ग्राम हितैषी बताने वाली सरकार ने न तो किसानों की चिंता की…

Read More

28 फरवरी को ‘सुरभि’ का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, संतोष आनंद सहित दिग्गज कवि होंगे शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 फरवरी 2026: नगर की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘सुरभि’ द्वारा 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को श्रीमती कुसुम कमानी ऑडिटोरियम, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, बिष्टुपुर में संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के ख्यातिप्राप्त हास्य-व्यंग्य, ओज एवं श्रृंगार विधा के कवि-कवयित्री शिरकत करेंगे। संस्था के अध्यक्ष गोविन्द दोदराजका (अग्रवाल) ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे। सम्मेलन में सुप्रसिद्ध गीतकार संतोष…

Read More

मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा आगामी 25 फरवरी (बुधवार) को अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के साथ रक्त जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार एवं डीआईजी मेडिकल उर्मिला गरि उपस्थित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया…

Read More

राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा उच्चतम प्रोटोकॉल से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे में…

Read More

राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे की तैयारियां तेज, उपायुक्त-एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने श्री जगन्नाथ स्प्रिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर, कदमा तथा मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, अतिथि दीर्घा, प्रवेश-निकास मार्ग, पार्किंग, मीडिया प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, अग्निशमन…

Read More

अवैध कारोबारियों के प्रभाव में सोनारी थाना? क्षेत्र में बढ़ते अपराध को लेकर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध गतिविधियों और बढ़ते अपराध को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। क्षेत्र के कई लोगों का आरोप है कि अवैध कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और चोरी व स्नैचिंग जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांजा, अवैध शराब, मटका और लॉटरी जैसे गैरकानूनी धंधों को लेकर विभिन्न इलाकों—गुदड़ी बाजार, एरोड्रम बाजार, राम मंदिर चौक,…

Read More

गम्हरिया स्थित विजयश्री ऑटोकॉम लिमिटेड के श्रमिकों ने प्रबंधन पर लगाए कई आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित विजयश्री ऑटोकम लिमिटेड के पूर्व श्रमिक मानिक प्रमाणिक एवं राजकुमार सिंह ने कंपनी प्रबंधन पर उत्पीड़न, बकाया वेतन भुगतान नहीं करने और श्रम कानूनों के उल्लंघन करने आरोप लगाया है। इस मामले में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। तत्पश्चात, श्रम अधीक्षक ने कंपनी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कंपनी श्रमिकों के बकाया भुगतान को निर्धारित समयावधि में नहीं करती…

Read More

दलमा क्षेत्र में आज महा जन सम्मेलन, 135 गांवों की भागीदारी की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल ()। दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच, कोल्हान प्रमंडल की ओर से 25 फरवरी 2026 को माकुलोचा फुटबॉल मैदान में एक दिवसीय महा जन सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर अपराह्न 4 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर मंच निर्माण, बैठने की समुचित व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।…

Read More

विधानसभा में गूंजा ईचागढ़ की शिक्षा का मुद्दा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं को लेकर विधायक सविता महतो ने मंगलवार को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, रघुनाथपुर की मान्यता व कक्षाओं की स्थिति पर जानकारी मांगी। विभाग ने बताया कि विद्यालय को स्थायी मान्यता प्राप्त है और यहां कक्षा 7 से 10 तक पढ़ाई संचालित है। विधायक ने नीमडीह प्रखंड में प्लस टू विद्यालयों की संख्या पर भी सवाल उठाया। सरकार ने जानकारी दी कि प्रखंड में राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय रघुनाथपुर…

Read More

जादूगोड़ा लेबर यूनियन की बैठक में केंटीन, पीपीई किट व स्वास्थ्य सुविधाओं पर उठा सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:तुरामडीह यूनियन कार्यालय में जादूगोड़ा लेबर यूनियन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महासचिव श्री सुरजीत सिंह ने की। बैठक में विभिन्न इकाइयों के सदस्यों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं, जिन पर महासचिव ने स्पष्टीकरण देते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में नरवा पहाड़ में केंटीन सुविधा शुरू नहीं होने पर गहरी चिंता जताई गई। सदस्यों ने यूसीआईएल की विभिन्न इकाइयों में संचालित केंटीन की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच फूड इंस्पेक्टर से कराने की मांग…

Read More