Author: dhiraj Kumar

भावी प्रबंधकों का शानदार प्रदर्शन: सोना देवी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस का भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 फरवरी 2026 सोना देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट द्वारा ‘नेशनल मैनेजमेंट डे’ (राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस) का उत्साहपूर्वक आयोजन विवेकानंद ऑडिटोरियम में किया गया। यद्यपि राष्ट्रीय स्तर पर यह दिवस 23 फरवरी को मनाया जाता है, विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप 25 फरवरी को इस विशेष कार्यक्रम की मेजबानी की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे “प्रबंधन केवल नेतृत्व नहीं, बल्कि प्रेरणा और विचारों का सुव्यवस्थित संचालन है” थीम के साथ हुई। इस अवसर पर संकाय सदस्यों…

Read More

सिविल सर्जन डॉ 0 साहिर पाल के आदेशानुसार जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सबल सेंटर, साकची में “डायन प्रथा” जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । डायन प्रथा एक सामाजिक कलंक है । डॉ 0 साहिर पाल – सिविल सर्जन,पूर्वी सिंहभूम। राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को सिविल सर्जन डॉ 0 साहिर पाल के आदेशानुसार साकची स्थित सबल सेन्टर में जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी सिंहभूम के सौजन्य से सभी शहरी साहियाओं के बीच डायन प्रथा जागरूकता अभियान चलाया गया l जिला कुष्ठ परामर्शी, डॉ 0 राजीव लोचन महतो ने बताया की प्राचीन काल…

Read More

भोजपुरी साहित्य परिषद का वनभोज सह होली मिलन संपन्न, काव्य पाठ से गूंजा हुडको परिसर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर भोजपुरी साहित्य परिषद द्वारा टेल्को स्थित हुडको वनभोज क्षेत्र में वार्षिक वनभोज सह होली मिलन समारोह परिषद अध्यक्ष डॉ. प्रसेनजित तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जलपान से हुई, जिसके बाद सदस्य सुमंत मुलगांवकर पार्क भ्रमण के लिए निकले। पार्क और लेक का भ्रमण व फोटोग्राफी के बाद सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित रचनाकारों ने स्वरचित होली एवं वासंती रचनाओं का पाठ किया। कार्यक्रम का…

Read More

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेख संधारण तथा सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया गया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार…

Read More

35 साल की मांग पूरी, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा:जादूगोड़ा क्षेत्रवासियों की करीब 35 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। राखा माइन्स रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति दे दी है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने पत्र के माध्यम से सांसद विद्युत वरण महतो को दी। इस खबर के बाद जादूगोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लंबे समय से संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले स्व. रामकुमार गुप्ता, स्व. गोपीनाथ सोरेन,…

Read More

वार्ड 01 में पैसे बांटने का वीडियो बनाने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया:नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड संख्या 01 में कथित रूप से पैसे बांटे जाने का विरोध करने और उसका वीडियो बनाने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उत्तमडीह निवासी जागरू दास ने वार्ड-01 के प्रत्याशी बनमाली दास एवं उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जागरू दास का आरोप है कि बीते सोमवार की आधी रात प्रत्याशी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और उनके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया…

Read More

पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर स्थित सरना टोला में बीते सोमवार की देर रात पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतिका की पहचान नीतिमा मुंदइया के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति बुधराम मुंदइया को गिरफ्तार कर लिया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी दोनों एक साथ सरना टोला में कोनी बुद्धि के मकान में किराए पर रहते थे। कुछ दिनों पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ…

Read More

अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, गम्हरिया मंडल इकाई की बैठक छोटा ग़म्हरिया में आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज, गम्हरिया मंडल इकाई की एक बैठक छोटा ग़म्हरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी ने किया। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी एक मार्च को छोटा ग़म्हरिया स्थित शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बताया कि आगामी एक मार्च को संध्या पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा होली पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्रह्मर्षि समाज…

Read More

नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया – अमन शांडिल्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा खेमे में अंदरूनी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता नीरज सिंह की कार्यशैली और उनके राजनीतिक व्यवहार को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि बीते चार वर्षों में नीरज सिंह ने लगभग 400 विरोधी तैयार कर लिए, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस चुनाव…

Read More

चार करोड़ झारखंडवासियों को निराश करने वाला बजट, हेमंत सरकार ने बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, मजदूरों की अनदेखी की: भाजपा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला…

Read More