Author: dhiraj Kumar

नई रेल सेवा का शुभारंभ चतरा से भोपाल की यात्रा अब हुई आसान राष्ट्र संवाद संवाददाता लातेहार। चतरा लोकसभा क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी सौगात के रूप में भोपाल–धनबाद एक्सप्रेस (संख्या 01631, त्रि-साप्ताहिक) रेल सेवा का शुभारंभ टोरी रेलवे स्टेशन से किया गया। क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयासों से शुरू हुई इस नई रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने ट्रेन का स्वागत किया। नई रेल सेवा से चतरा, लातेहार और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा की…

Read More

एनसीईआरटी-सीबीएसई निदेशक पर कार्रवाई की मांग न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का उल्लेख बर्दाश्त नहीं: कुलबिंदर सिंह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एनसीईआरटी एवं सीबीएसई के निदेशक तथा मानव संसाधन विभाग के सचिव के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। कुलबिंदर सिंह ने कक्षा आठ की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक के अध्याय ‘हमारे समाज में न्यायपालिका की भूमिका’ में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के उल्लेख पर आपत्ति…

Read More

बिरसानगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार की मांग को लेकर विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात अतिरिक्त भवन व चहारदीवारी निर्माण की शीघ्र स्वीकृति मांगी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर (जोन-05) स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के विस्तार को लेकर राज्य सरकार से ठोस पहल की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को उनके विधानसभा स्थित कक्ष में पत्र सौंपते हुए स्वास्थ्य केन्द्र के लिए अतिरिक्त भवन निर्माण एवं चहारदीवारी की ऊंचाई बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है। विधायक पूर्णिमा साहू…

Read More

साढ़े 3 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में विधानसभा में आया जवाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मानगो नगर निगम की 3 करोड़ 62 लाख 35 हजार 250 रुपये की छह विकास योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। इसकी जानकारी विधानसभा में विधायक सरयू राय के तारांकित प्रश्न के उत्तर में दी गई। विभागीय स्वीकृत्यादेश संख्या-136, दिनांक 24 फरवरी 2026 के तहत स्वीकृति प्रदान की गई है। बुधवार को सदन में मुद्दा उठाते हुए सरयू राय ने कहा कि ये योजनाएं अप्रैल 2025 से…

Read More

नीरज सिंह की कार्यशैली पर उठे सवाल, संध्या सिंह की उम्मीदवारी पर छाया सियासी साया ! अमन शांडिल्य राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: नगर निकाय चुनाव के नतीजों से पहले ही भाजपा खेमे में अंदरूनी चर्चा तेज हो गई है। भाजपा नेता नीरज सिंह की कार्यशैली और उनके राजनीतिक व्यवहार को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि बीते चार वर्षों में नीरज सिंह ने लगभग 400 विरोधी तैयार कर लिए, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ सकता है। स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस चुनाव…

Read More

अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई रहेगी जारी : कृष्ण कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएनएसी ने सोनारी क्षेत्र के 152 बी ब्लॉक, सोनारी पोस्ट ऑफिस के समीप स्थित एक अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, उक्त निर्माण के संबंध में जेएनएसी द्वारा पहले ही मालिक सुलेमान केरकेट्टा को नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित समयावधि के भीतर न तो वैध कागजात…

Read More

झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया निराशाजनक, आरक्षण और गरीबों के वादों पर सरकार मौन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट पर भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “आंकड़ों की बाजीगरी और जनता को भ्रमित करने वाला बजट” करार दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन सरकार यह स्पष्ट करे कि उस बजट…

Read More

श्री शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बैंड-बाजा, भक्तिमय संगीत एवं जयकारों के साथ सूर्य मंदिर समिति ने निकाली भव्य कलश यात्रा, कलश यात्रा में भक्तों का उमड़ा सैलाब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सूर्यधाम सिदगोड़ा में श्री शिवलिंग की पुनर्स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा, गरुड़ स्तंभ स्थापना और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले चार दिवसीय अनुष्ठान से पूर्व बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बागुनहातु डोंगा घाट से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई कलश यात्रा में हजारों महिलाएं जय श्री राम का उद्घोष करते हुए सिर पर…

Read More

मोहरदा जलापूर्ति फेज-3 को तकनीकी स्वीकृति, साकची-एग्रिको फ्लाईओवर को सैद्धांतिक मंजूरी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के लिए राहतभरी खबर है। मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-3 के तहत जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) की क्षमता बढ़ाने के लिए 50 एमएलडी क्षमता के नए इंटेक वेल निर्माण को झारखंड सरकार ने 67.36 करोड़ रुपये की प्राक्कलित राशि पर तकनीकी स्वीकृति दे दी है। राशि निर्गत होते ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा। विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि विधानसभा सत्र के दौरान पूछे गए प्रश्न के जवाब में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन…

Read More

प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी मरीजों के बेहतर उपचार को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। प्रोजेक्ट उल्लास के तहत मिर्गी से ग्रसित मरीजों के बेहतर उपचार, शीघ्र पहचान एवं प्रभावी प्रबंधन के उद्देश्य से जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय तथा जिला परिषद कार्यालय स्थित सभागार में किया गया। कार्यशाला में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली की न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. ममता कुमारी, डॉ. हेमंत कुमार एवं डॉ. मयंक कुमार ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त मनोचिकित्सक डॉ. दीपक गिरि, डॉ. महेश हेम्ब्रम, चिकित्सा पदाधिकारी घाटशिला डॉ. भोगान हेम्ब्रम, डॉ. विकाश…

Read More