Author: dhiraj Kumar

एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका संबंधी टिप्पणी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जताया खेद, किताबें वापस मंगाने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर न्यायपालिका से जुड़े कथित आपत्तिजनक उल्लेख को लेकर एनसीईआरटी की एक पाठ्यपुस्तक पर उठे विवाद के बीच सरकार ने खेद व्यक्त किया है। जमशेदपुर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सरकार की ओर से कहा कि न्यायपालिका देश के लोकतांत्रिक ढांचे का महत्वपूर्ण स्तंभ है और सरकार हमेशा उसका सम्मान करती है। उन्होंने एनसीईआरटी की पुस्तक में न्यायपालिका के भ्रष्टाचार से संबंधित प्रकाशित सामग्री पर गंभीरता से संज्ञान लिया गया है। इस…

Read More

जमशेदपुर में राष्ट्रपति आगमन, जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत राष्ट्र संवाद संवाददाता द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर में खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रपति जमशेदपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति ने मरीन ड्राइव स्थित Jagannath Temple में आयोजित भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। इसके बाद राष्ट्रपति ने Manipal Tata Medical College में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा…

Read More

दुमका हादसा: खलासी की जलकर मौत, चालक गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड के दुमका में बुधवार की रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दुमका के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत दुमका रेलवे स्टेशन के समीप रिंग रोड के पास दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और आसपास से गुजर रही अन्य दो हाइवा ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में एक ट्रक के…

Read More

ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध मौत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला। जिले के चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर निगरानी कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक के साथ दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 41 वर्षीय खितिस चंद्र महतो के रूप में हुई है, जो मुरु गांव के निवासी थे। जानकारी के अनुसार मंगलवार को भट्ठे में ईंट पकाने के लिए आग लगाई गई थी। देर…

Read More

कोलाबीरा में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने कर दी भिखारिन की पिटाई, पुलिस ने बचाया। राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया। प्रखंड के सरायकेला थाना अंतर्गत कोलाबीरा में बच्चा चोर होने के शक में लोगों द्वारा एक भिखारिन की पिटाई कर दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा लोगों की भीड़ से उसे बचाकर थाना ले जाया गया। बताया गया है कि बुधवार की दोपहर वह कोलाबीरा स्थित ईंट भट्ठा के समीप घूम रही थी। इस दौरान वहां खेल रहे बच्चे उसे देखकर भागने लगे। आसपास के लोगों की नजर जब उस महिला पर पड़ी तो उन्होंने…

Read More

रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-1 में सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को भावभीनी विदाई राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट एक में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी पेशा में रहने वाले व्यक्तियों की एक परंपरा है जिससे होकर सभी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारी जीपी दास द्वारा कंपनी में दिए गए 42 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। मौके पर…

Read More

हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बेबको कंपनी के 56 स्थाई मजदूरों को उनका हक मांगे जाने पर प्रबंधन द्वारा कार्य से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर जेएलकेएम आगामी 28 फरवरी से जोरदार आंदोलन करेंगे। इस बावत जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि बेबको कंपनी के मजदूरों द्वारा विगत दिनों सरायकेला के श्रम अधीक्षक से प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ, बोनस आदि की सुविधा नहीं देने की शिकायत की गई थी। मजदूरों ने बताया था कि वे उक्त कंपनी में…

Read More

उपायुक्त को अंधेरे में रखकर भूमि माफियाओं के आगे सिक्कों की खनक पर नाच रहे अधिकारी और सीओ? नगर निगम चुनाव और राष्ट्रपति के कार्यक्रम की व्यस्तता के बीच बंदरबांट! बिरसानगर से गोविंदपुर तक दिनदहाड़े हुआ खेल? देवानंद सिंह जमशेदपुर:नगर निगम चुनाव और राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के बीच शहर में जमीन की बंदरबांट का बड़ा खेल चलने का आरोप सामने आया है! चर्चा है कि उपायुक्त को अंधेरे में रखकर कुछ अधिकारी और अंचलाधिकारी मनोज कुमार (सीओ) भूमि माफियाओं के इशारों पर काम कर रहे हैं? सिक्कों की खनक के आगे नियम-कानून ताक पर रख दिए गए…

Read More

“दलमा पत्थर नहीं, हमारी पहचान है” प्रस्तावित परियोजनाओं के विरोध में दलमा तराई में ऐतिहासिक महा जन सम्मेलन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दलमा तराई क्षेत्र के माकुलाकोचा फुटबॉल मैदान (हिरण पार्क के समीप) में दलमा क्षेत्र ग्राम सभा सुरक्षा मंच (कोल्हान प्रमंडल) के तत्वावधान में महा जन सम्मेलन आयोजित किया गया। “दलमा पत्थर नहीं — हमारी पहचान, संस्कृति और अस्तित्व है” के उद्घोष के साथ आयोजित इस सम्मेलन में दलमा तराई के विभिन्न गांवों से हजारों ग्राम सभा प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन प्रस्तावित बंदरगाह परियोजना एवं क्षेत्र में संचालित योजनाओं के विरोध में आयोजित किया…

Read More

टाटा स्टील ने सुकिंदा में सस्टेनेबल माइनिंग के लिए नेक्स्टजेन वाटर मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी तैनात की उन्नत शोधन संयंत्र और डिजिटल मॉनिटरिंग से जिम्मेदार जल प्रबंधन को नई दिशा राष्ट्र संवाद संवाददाता सुकिंदा (ओडिशा), 25 फरवरी 2026। वैश्विक जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच टाटा स्टील ने जाजपुर जिले के सुकिंदा क्षेत्र में जिम्मेदार खनन को सुदृढ़ करने के लिए उन्नत जल प्रबंधन तकनीकों की तैनाती की है। कंपनी ने जल प्रदूषण नियंत्रण, संसाधनों के संरक्षण और समुदाय के स्वास्थ्य की सुरक्षा के उद्देश्य से एकीकृत शोधन प्रणालियाँ और स्मार्ट मॉनिटरिंग टूल्स लागू किए हैं। सुकिंदा क्रोमाइट माइन में 4,500…

Read More