Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित बेबको कंपनी के 56 स्थाई मजदूरों को उनका हक मांगे जाने पर प्रबंधन द्वारा कार्य से हटा दिया गया। इस मामले को लेकर जेएलकेएम आगामी 28 फरवरी से जोरदार आंदोलन करेंगे। इस बावत जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने बताया कि बेबको कंपनी के मजदूरों द्वारा विगत दिनों सरायकेला के श्रम अधीक्षक से प्रबंधन द्वारा न्यूनतम मजदूरी, ईएसआई, पीएफ, बोनस आदि की सुविधा नहीं देने की शिकायत की गई थी। मजदूरों ने बताया था कि वे उक्त कंपनी में करीब 20-25 वर्षों से काम कर रहे हैं। किंतु, उन्हें इन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। इस मामले को गम्भीरता से लेते हुए श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर द्वारा बीते मंगलवार को कार्यालय में दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया था। उक्त वार्ता में आगामी 12 मार्च तक विगत वर्ष के बोनस का भुगतान करने पर सहमति बनी थी जिसके लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर भी किया गया था। उसके बाद बुधवार की सुबह जब मजदूर अपनी डयूटी पर गए तो उन्हें कार्य से हटा देने की बात कहते हुए वापस कर दिया गया। उसके बाद सभी मजदूर जेएलकेएम कार्यालय पहुंचे और इसकी जानकारी प्रेम मार्डी को देते हुए न्याय की गुहार लगाई। जेएलकेएम नेता प्रेम मार्डी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि श्रम अधीक्षक के समक्ष समझौता हो जाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा मजदूरों को कार्य से हटा दिया जाना गैर संवैधानिक है। इसके लिए आचार संहिता समाप्त होने के बाद कंपनी से लेकर सड़क तक जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर सभी मजदूर उपस्थित थे।

    हक की मांग पर बेबको कंपनी के 56 स्थायी मजदूरों को काम से हटाया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
    Next Article रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-1 में सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को भावभीनी विदाई

    Related Posts

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    April 29, 2026

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.