RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा
राष्ट्र संवाद संवादाता
रांची के निवारणपुर स्थित आरएसएस के कार्यक्रम में पेट्रोल पंप फेंकने के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों के घर लोहरदगा में जांच एजेंसी ने किया छापामारी
रांची के निवारणपुर स्थित RSS के कार्यालय में पेट्रोल पंप फेंकने के दो आरोपियों के घर लोहरदगा में आज सुबह-सुबह जांच एजेंसियों ने छापा मारा। सुबह करीब तीन बजे से लेकर सात बजे तक जांच एजेंसी मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू के न्यू आजाद बस्ती स्थित घर में और सैफ अंसारी उर्फ रोहित के राहत नगर स्थित मकान में सर्च अभियान चलाया। दोनों आरोपी नशा के आदी थे।
और ब्राउन सुगर, गांजा, अफीम और नशा का टैबलेट लिया करते थे। दोनों आरोपियों की पढ़ाई ज्यादा नहीं हुई है। मुख्य आरोपी अमन अंसारी उर्फ गोलू दुबई से होकर लौटा है। वही सैफ अंसारी उर्फ रोहित बिना निकाह के एक युवती को अपने साथ घर में रखे हुए है और वह पहले गैराज में काम किया करता था उसके बाद साप्ताहिक बाजार में सामान की बिक्री किया करता था। साथ ही RSS कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने के तीसरे आरोपी का ननिहाल भी लोहरदगा में ही है। ऐसे में परिजनों का कहना है कि नशा की लत की वजह से इनके द्वारा अनजाने में ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। जांच एजेंसी के द्वारा सुबह छापेमारी कर संदेहास्पद चीजों को अपने साथ ले जाने की बात कही गई

