Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू के लगातार प्रयासों और निरंतर पहल का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। आगामी 19 जून (शुक्रवार) को समारोह आयोजित कर लाभुकों को उनके घर की चाबी सौंपते हुए गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस मुद्दे पर विधायक पूर्णिमा साहू पिछले कई वर्षों से नगर विकास विभाग के अधिकारियों, विभागीय सचिव एवं नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के साथ लगातार संपर्क में थीं। वहीं, उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया और विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से कई बार मुलाकात कर आवंटन में हो रही देरी पर शीघ्र प्रकिया पूर्ण करने की मांग की थी। उन्होंने आवास आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने और लाभुकों को जल्द से जल्द उनका अधिकार दिलाने के लिए हाल ही में सम्पन्न ‘दिशा’ की बैठक में भी इस मुद्दे को उठाया था। 14 जून को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू एवं विभागीय सचिव से हुई बातचीत में विधायक पूर्णिमा साहू को मंत्री सुदिव्य सोनू ने जानकारी दी कि 19 जून को गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित कर लाभुकों को आवास सौंप दिया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य सोनू भी उपस्थित रहेंगे।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत तत्कालीन डबल इंजन की सरकार में बिरसानगर आवासीय परियोजना में 9592 फ्लैट के निर्माण प्रकिया शुरू की गई थी। गरीब परिवार का अपना पक्का घर का सपना अब साकार होने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार वर्षों से अपने आशियाने का सपना संजोए हुए थे और उन्हें खुशी है कि निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप अब लाभुकों को अपने घर में प्रवेश मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी क्षेत्रवासियों के हित में इसी तरह कार्य करती रहेंगी। उन्होंने नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार जताया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
    Next Article आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    Related Posts

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    June 19, 2026

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    June 19, 2026

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड: लोहरदगा में मुख्य आरोपी समेत दो के घर जांच एजेंसी का छापा

    धनबाद चापापुर OCP की ब्लास्टिंग से धंसी सड़क, ग्रामीणों ने ठप कराया खनन कार्य

    गिरिडीह रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत, चार माह पहले हुई थी शादी

    टाटा स्टील क्वार्टर खाली कराने पहुंची टीम का विरोध, एएसआई पर अवैध कब्जे का आरोप

    छपरा जंक्शन से नई रेल सेवाओं की शुरुआत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

    5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर एनएचएम कर्मचारियों का सदर अस्पताल में धरना

    गिरिडीह नशामुक्त गिरिडीह का संकल्प: मीडिया, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी से चलेगा जन-जागरूकता अभियान

    आपदा प्रबंधन को लेकर जमशेदपुर में विशेष प्रशिक्षण शुरू, एनडीआरएफ ने सिविल डिफेंस छात्रों को दिए रेस्क्यू के गुर

    विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.