Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 19, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रन फॉर योग’ जागरूकता रैली का आयोजन, योग को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    पाकुड़ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष समिति, पाकुड़ के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘रन फॉर योग’ थीम पर भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को “योग अपनाओ, स्वस्थ जीवन पाओ” तथा “करे योग, रहे निरोग” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।जागरूकता रैली में आयुष विभाग के चिकित्सकों, योग प्रशिक्षकों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान योग के महत्व से संबंधित संदेशों का प्रचार-प्रसार किया गया तथा लोगों को दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिपिन चंद्र गुप्ता ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा सकारात्मक जीवनशैली विकसित करने में सहायक है।उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को कृषि उत्पादन बाजार समिति, पाकुड़ में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अपील किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं तथा स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें।जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ सुजीत कुमार चौहान।ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिले के विभिन्न विद्यालयों,

    संस्थानों एवं आउटरीच स्थलों पर नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योग के लाभों से अवगत कराया जा रहा है।कार्यक्रम में डॉ बिपिन चंद्र गुप्ता, डॉ सुजीत कुमार चौहान, डॉ कुलेश कुमार, डॉ अबू तालीब शेख, डॉ सौरभ विश्वास सहित योग प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं एवं आयुष विभाग के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर हर किसी का सपना होता है कि उसके सिर पर अपना घर हो,और जमशेदपुर में आज 340 परिवारों का यह सपना साकार हो गया।
    Next Article विधायक पूर्णिमा साहू का प्रयास लाया रंग, 19 जून को बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिलेगा अपने घर का अधिकार, होगा गृह प्रवेश पूजन

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.