Author: dhiraj Kumar

राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट प्रमंडलीय आयुक्त व डीआईजी ने कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट और रूट लाइन का किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी को प्रस्तावित जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। तैयारियों की समीक्षा के क्रम में कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम तथा पुलिस उप महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोटा ने वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थलों, एयरपोर्ट एवं रूट लाइन का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारी कारकेड रिहर्सल में भी शामिल हुए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष…

Read More

दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव 27 से, निकलेगी 12 किमी निशान पदयात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल। श्री श्याम कला भवन के तत्वावधान में इस वर्ष भी दो दिवसीय फाल्गुन महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम भक्तों में उत्साह का माहौल है। 27 मार्च रंगभरी फाल्गुन शुक्ल एकादशी पर धनबाद जमशेदपुर मार्ग स्थित रघुनाथपुर से चांडिल श्याम मंदिर तक 12 किलोमीटर लंबी निशान पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा में शामिल श्याम प्रेमी पैदल चलते हुए चांडिल बाजार स्थित श्याम मंदिर पहुंचकर निशान अर्पित करेंगे। इसके पश्चात शाम 7 बजे से मंदिर परिसर में भजन-संकीर्तन का आयोजन होगा,…

Read More

फदलोगोड़ा में भव्य श्री सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 28 फरवरी 2026 को राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल: सन्यासी आश्रम जुना आखाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में (कालीकानगर) फदलोगोड़ा स्थित काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर एवं नवग्रह शनि मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन ब्रह्मलीन गुरु शंकरानंद सरस्वती जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संपन्न होगा। आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 26 फरवरी से प्रारंभ होगा। 26 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा एवं मंडप पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ…

Read More

जादूगोड़ा में मारवाड़ी महिला मंच का रक्तदान शिविर आयोजित सीआरपीएफ अधिकारियों व जवानों ने किया रक्तदान, कई संस्थाओं ने दी नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच, जादूगोड़ा शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार, डीआईजी मेडिकल श्रीमती उर्मिला गारी, क्षेत्रीय काबा अध्यक्ष श्रीमती रेणुका एवं महिला मंच की पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार, मोहम्मद जावेद, श्रीमती रेणु कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सीआरपीएफ के कई जवानों ने भी…

Read More

गिरिडीह निकाय चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड मुख्य आरोपी शिवम आजाद दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह। नगर निगम चुनाव के दौरान वार्ड 18 के बूथ पर सोमवार को हुई गो,लीबारी के मुख्य आरोपी शिवम आजाद को पुलिस ने मंगलवार शाम दुर्गापुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। उसे एयरपोर्ट पहुंचाने वाले टैक्सी चालक टिंकू विश्वकर्मा को भी आसनसोल से दबोच लिया गया। सूत्रों के अनुसार फरार शिवम किसी महानगर भागने की तैयारी में था और लोकेशन ट्रेस होने के डर से अंतिम समय टिकट लेने का प्लान बना रहा था। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसआईटी…

Read More

जमशेदपुर में 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दौरा, जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला और मेडिकल कॉलेज निरीक्षण के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था तैयार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर कल यानी 26 फ़रवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है. अपने दौरे के दौरान वे कदमा मरीन ड्राइव में बनने वाले जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी. इसके अलावा वे टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज का भी दौरा करेंगी. राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. उनके आगमन से पूर्व जमशेदपुर हवाई अड्डे से कदमा स्थित कार्यक्रम स्थल और वहां से मेडिकल कॉलेज होते हुए…

Read More

जमशेदपुर में 27 फरवरी को निकलेगी भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: फाल्गुन माह के पावन अवसर पर 27 फरवरी को शहर में विशाल एवं भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में लगभग 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। बताया गया कि निशान यात्रा साकची स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर विष्टूपुर की मुख्य सड़क से गुजरते हुए जुगसलाई स्थित वैकुंठ धाम मंदिर में पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा में करीब 3 हजार महिला एवं पुरुष श्रद्धालु…

Read More

मिकी हंसदा के दुकान को रद्द करने का अनुशंसा, उमा गुप्ता के द्वारा कार्डधारियों को मिलेगा खाद्यान्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। ग्वाल काटा पंचायत के पीडीएस दुकानदार मिकी हंसदा के दुकान को निलंबित कर कालिकापुर के पीडीएस दुकानदार उमा गुप्ता के दुकान से टैग कर दिया गया है। उमा गुप्ता के द्वारा मिकी हंसदा के कार्डधारियों को फरवरी माह से खाद्यान्न वितरण करना टेढ़ा खीर के बराबर होगा। आहार पोर्टल के अनुसार वर्ष 2026 में फरवरी माह का मिकी हंसदा का कुल आवंटन 44.45 क्विंटल है। जबकि उसे 36.46 क्विंटल ही खाद्यान्न मिलेगा। यानी 7.99 क्विंटल कम मिलेगा। इसी तरह…

Read More

विधायक संजीव सरदार ने जादूगोड़ा स्थित सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी लाइन के स्थानांतरन के लिए वि सभा मे उठाया प्रश्न राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा में पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत जादूगोड़ा स्थित ग्राम स्वासपुर में अवस्थित (Central Reserve Police Force) सीआरपीएफ समूह केंद्र के ऊपर से गुजर रही 132 केवी हाई टेंशन विद्युत लाइन का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन में बताया कि लगभग 165 एकड़ क्षेत्र में फैले इस केंद्र परिसर में जवानों एवं उनके परिवारों के लिए आवासीय भवन व बैरक निर्मित हैं तथा कई भवनों…

Read More

जमशेदपुर में म्यूजिकल मिलन की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नए रैप-बैंड गीत की होगी घोषणा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर की उभरती म्यूजिक कंपनी म्यूजिकल मिलन प्राइवेट लिमिटेड अपने नए रैप और बैंड वीडियो गीत के रिलीज़ को लेकर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कंपनी अपने आगामी प्रोजेक्ट की थीम, निर्माण प्रक्रिया और रिलीज़ से जुड़ी तमाम अहम जानकारियाँ मीडिया के साथ साझा करेगी। कंपनी प्रबंधन ने मीडिया प्रतिनिधियों और उनके फोटोग्राफरों से कार्यक्रम में शामिल होकर कवरेज देने और आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया है। बताया जा रहा…

Read More